Oukitel WP19: दुनिया की सबसे तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए खासियत और कीमत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Oukitel WP19 Smartphone: दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी वाला रग्ड स्मार्टफोन ओकीटेल बीपी19 (Oukitel WP19) स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। फोन में 21000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन की खासियत है कि ओकीटेल WP19 को एक बार फुल चार्ज करने पर 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फोन ट्रैवलिंग के दौरान काफी अच्छा साबित हो सकता है। आइए आपको Oukitel WP19 के बारे में बताते हैं।
अभी पढ़ें – Smartphone Battery Life Tips: नहीं आएगी कभी फोन की बैटरी में कोई परेशानी, बस अपना लें ये टिप्स
अल्ट्रा स्ट्रांग और रग्ड स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक ओकीटेल बीपी19 को खरीद सकते हैं। इस फोन की पहली सेल शुरू हो चुकी है। AliExpress पर प्रीमियर सेल शुरू हो गई है जिसमें फोन को तगड़े छूट के साथ सेल किया जा रहा है। यहां से आप फोन $259.99 यानी करीब 21 हजार रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। फोन पर मिलने वाली ये डील 26 अगस्त तक रहेगी।
ओकीटेल बीपी19 में काफी बड़ी 21000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। केवल 3 घंटों में ये 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। फोन में कई तरह के चार्जिंग फीचर्स हैं। इनमें से एक रिवर्स चार्जिंग फंक्शन है जिससे फोन मिनी पावर बैंक में बदला जा सकता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्जिंग पर फोन का यूज 7 दिनों तक किया जा सकता है।
कैमरी की बात करें तो ओकीटेल बीपी19 में SAMSUNG का 64MP का मुख्य कैमरा और SONY IMX350 20MP नाइट विजन सेंसर है। इसके जरिए अंधेरे में भी बहुत अच्छी फोटोग्राफी हो सकेगी। वाइल्डलाइफ फोटग्राफी के लिए भी फोन का कैमरा बेस्ट बताया जा रहा है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: