हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Oppo Find N2 Flip Fold: ओप्पो का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

विज्ञापन

Oppo Find N2 Flip Fold Launch Date Price in India: स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो के लेटेस्ट फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई लीक सामने आ रही थी। वहीं, अब कंपनी ने ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप (Oppo Find N2 Flip) को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। 44W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का फाइंड एन2 फ्लिप आखिरकार ग्लोबल बाजार में उतार दिया गया है। आइए ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।

Oppo Find N2 Flip Price and Availability

OPPO Find N2 Flip को एक सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज प्रदान करता है और इसकी कीमत £849 (लगभग 84,350 रुपये) है। रंगों के संदर्भ में, स्मार्टफोन एस्ट्रल ब्लैक और मूनलिट पर्पल कलर वेरिएंट में आता है।

और पढ़िए – बस कुछ ही घंटों में लॉन्च होने वाला आईक्यूओओ निओ 7, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Oppo Find N2 Flip Fold Specifications

Oppo Find N2 Flip में 1080 x 2520 पिक्सल के रेजोल्यूशन के साथ 6.8-इंच का प्राइमरी FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz का एडाप्टिव स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 240Hz का टच सैंपलिंग रेट और 1200 nits की पीक ब्राइटनेस है। यह 382 x 720 रिज़ॉल्यूशन के साथ 3.62 इंच का कवर डिस्प्ले भी स्पोर्ट करता है।

फोल्डेबल फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) द्वारा संचालित है जो 16GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS3.1 स्टोरेज स्पेस के साथ है। यह Android 13-आधारित ColorOS 13.0 चलाता है।

और पढ़िए – Realme C35 पर तगड़ी छूट, सिर्फ 600 रुपये में फोन खरीदने का मौक! जानिए क्या है डील

Oppo Find N2 Flip Fold Camera and Battery

बैटरी की बात करें तो ओप्पो फाइंड N2 Flip में 4,300mAh की डुअल-सेल बैटरी है जो 44W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक से लैस है। कैमरों की बात करें तो ओप्पो Find N2 Flip स्मार्टफोन में डुअल-रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। आगे की तरफ इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा है।

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें