iQoo Neo 7 Launch Event: बस कुछ ही घंटों में लॉन्च होने वाला आईक्यूओओ निओ 7, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

iQoo Neo 7 Launch Event Live Stream in India: वीवो का स्पिन-ऑफ ब्रांड आईक्यूओओ (iQoo) भारत में अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज का विस्तार करने के लिए तैयार है। आज यानी 16 फरवरी, गुरुवार को अपना कि लेटेस्ट आईक्यूओओ निओ 7 (iQoo Neo 7) लॉन्च करने वाला है, जिसकी कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है।
लॉन्चिंग के अलावा कंपनी ने फोन के स्पेक्स का भी पहले ही ऐलान कर दिया है जोकि पिछले साल के आईक्यूओओ निओ 6 (iQoo Neo 6) का उत्तराधिकारी होगा। कंपनी का दावा है कि अपकमिंग फोन अपने पहले मॉडल की तरह एक प्रदर्शन और गेमिंग-केंद्रित स्मार्टफोन होगा। आइए इस स्मार्टफोन की कुछ खासियत जाननें के आईक्यूओओ निओ 7 के लॉन्च इवेंट के बारे में जानते हैं।
आईक्यूओओ अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से नियो 7 लॉन्च इवेंट को लाइवस्ट्रीम करेगा। लॉन्च इवेंट देखने (How to watch iQoo Neo 7 Launch Event Live Stream) वाले 4 भाग्यशाली दर्शकों को फोन स्मार्टफोन जीतने का मौका मिलेगा।
कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए यूजर्स को इवेंट के दौरान ट्विटर पर चार सवालों के जवाब देने होंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए iQoo India को ट्विटर पर टैग और फॉलो करना होगा। यहां iQoo Neo 7 लॉन्च इवेंट का YouTube लाइवस्ट्रीम लिंक दिया गया है।
आईक्यू नियो 7 स्मार्टफोन 16 फरवरी को दोपहर 1 बजे अमेज़न पर बिक्री के लिए जाएगा और दो अलग-अलग रैम और स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ये फोन दो कलर वेरिएंट- फ्रॉस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक में उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि आईक्यूओओ निओ 7 में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले होगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। फोन एक्सटेंडेड रैम 3.0 तकनीक को भी सपोर्ट करेगा जो यूजर्स को वर्चुअल रूप से रैम को 20GB तक बढ़ाने की अनुमति देगा।
लॉन्च के साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 चिपसेट में आने वाला भारत का पहला फोन बन जाएगा। SoC को 12GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज तक सपोर्ट किया जाएगा। ये फोन 5,000mAh की बैटरी यूनिट पैक करेगा जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 64MP मुख्य सेंसर, मैक्रो यूनिट और एक बोकेह लेंस शामिल होगा। इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: