OpenAI की खास पेशकश, फीलिंग्स समझने से लेकर गाना बनाने वाला नया AI Tool जारी

OpenAI GPT-4o Features: OpenAI ने GPT-4o पेश कर दिया है जिसमें ChatGPT से भी बेहतर फीचर्स मिल रहे हैं। खास बात यह है कि आप इसका यूज फ्री में कर सकते हैं।

OpenAI GPT-4o Features
विज्ञापन

OpenAI GPT-4o Features: OpenAI CTO मीरा मुराती ने स्प्रिंग इवेंट के दौरान GPT-4o नाम से एक नया AI मॉडल लॉन्च कर दिया है। नया AI मॉडल सभी यूजर्स के लिए GPT-4 जैसे इंटेलिजेंस फीचर्स लाता है। सैम ऑल्टमैन ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कंफर्म किया है कि यह सभी चैटजीपीटी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो फ्री प्लान का यूज कर रहे हैं।

ऑल्टमैन ने यह भी कहा है कि अभी तक, जीपीटी-4 कैटेगरी के मॉडल केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध हैं जो मंथली सब्सक्रिप्शन के लिए पे कर रहे हैं लेकिन अब कंपनी हर किसी के हाथों में एक बेहतरीन AI टूल देना चाहती है। आइए जानते हैं नए AI मॉडल में कंपनी ने क्या कुछ बदलाव किए हैं…

Advertisment

GPT-4o में क्या कुछ मिलता है खास?

Live Speech

GPT-4o में कंपनी ने Live Speech कैपेबिलिटी को भी ऐड किया है जो एंड-टू-एंड स्पीच-टू-स्पीच प्रोसेसिंग को इनेबल करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह स्पीच को पहले लिखने के बजाय सीधे ऑडियो इनपुट सुनता है। ओपनएआई के एक कर्मचारी ने वॉयस असिस्टेंट को ऑन करके जोर से सांस ली, जिसके बाद AI मॉडल ने सांस लेने के तरीके में सुधार के बारे में सलाह दी। खास बात यह है कि मॉडल भावनाओं का भी पता लगा सकता है।

विज्ञापन

Emotional AI

विज्ञापन

ये इस AI मॉडल का सबसे खास फीचर है जो इमोशंस को समझ सकता है। गुस्से में या खुशी के वक्त अपनी आवाज को बदल सकता है। यहां तक कि ये मॉडल किसी गाने में एआई-जनरेटेड वोकल्स भी ऐड कर सकता है।

Live Translation Tool

विज्ञापन

डेमो में, चैटजीपीटी वॉयस को एक लाइव ट्रांसलेशन टूल की तरह भी काम करते हुए दिखाया गया, जो Italian वर्ड्स का इंग्लिश में ट्रांसलेशन करता है। कहा जा रहा है कि ये टूल ट्रैवेलर्स के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि नया वॉयस मोड आने वाले हफ्तों में प्लस यूजर्स के लिए लाइव होगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ