हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

OpenAI ने लॉन्च किया GPT Store, नया सब्सक्रिप्शन प्लान भी किया जारी

OpenAI launches ChatGPT Store : क्या आप भी ChatGPT का यूज करते हैं? तो बता दें कंपनी ने अब एक कमाल का GPT स्टोर लॉन्च किया है।

विज्ञापन

OpenAI launches ChatGPT Store: नवंबर 2022 में जब से OpenAI ने ChatGPT को पेश किया है तब से इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है क्यों आज इसने बहुत से काम आसान कर दिए हैं। इंसानों की तरह सवालों का जवाब देकर पूरी दुनिया में इस चैटबॉट ने तहलका मचा दिया। लॉन्च के एक साल से ज्यादा  समय के बाद, ChatGPT कई लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है। 2023 के अंत में, कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि चैटजीपीटी एक जीपीटी स्टोर लॉन्च करने का प्लान बना रहा है जो यूजर्स को चैटजीपीटी के अपने खुद के चैटबॉट बनाने के साथ-साथ उन्हें शेयर करने की सुविधा भी देगा।

वीडियो से भी जानें इसके बारे में

वहीं, OpenAI ने आखिरकार इस GPT स्टोर को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। जीपीटी स्टोर यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि क्रिएटर्स को यहां अपना चैटबॉट लोगों के साथ शेयर करने के लिए अपनी एक बिल्डर प्रोफाइल बनानी  होगी। इसके साथ ही कंपनी ने ChatGPT के एक नए सब्सक्रिप्शन टियर की भी घोषणा की है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें : ये Alarm Clock Apps आपको ब‍िस्‍तर से उठाकर ही छोड़ेंगे!

कैसे जाएं इस GPT स्टोर पर

OpenAI ने एक ब्लॉग पोस्ट में GPT स्टोर लॉन्च करते हुए बताया कि हमें दो महीने हो गए हैं, और यूजर्स पहले ही ChatGPT के 3 मिलियन से ज्यादा कस्टम वर्जन बना चुके हैं। कई डेवलपर्स ने दूसरों के यूज के लिए अपने GPT शेयर किए हैं। आज, हम चैटजीपीटी प्लस, टीम और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए जीपीटी स्टोर शुरू करने जा रहे हैं ताकि आप यूजफुल और पॉपुलर जीपीटी का यूज कर सकें। इसे एक्सप्लोर करने के लिए Chat.openai.com/gpts पर जाएं। खास बात यह है कि इसके जरिये क्रिएटर्स जल्द ही पैसा भी कमा पाएंगे। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें 

वीडियो से भी जानें इसके बारे में

नया सब्सक्रिप्शन प्लान भी जारी

जीपीटी स्टोर के अलावा कंपनी ने ChatGPT टीम सब्सक्रिप्शन भी पेश किया है। सिक्योर और Collaborative वर्कस्पेस चाहने वाली छोटी टीमों के लिए के लिए ये प्लान काफी शानदार है। इसमें हर यूजर को 25 से 30 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2500 रुपये मंथली बेस पर पे करना होंगे। जिसमें आपको कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।

ये भी पढ़ें : Dating और Social Media ऐप्स पर Scams को कैसे बढ़ावा दे रहा AI?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें