OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Price Offer In India: वनप्लस ने हाल ही में अपने OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को 108MP के कैमरा और कई दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। साथ ही इसकी कीमत भी कम रखी गई है। अब, बाजार में दस्तक दिए, कुछ ही दिन हुए थे कि फोन की कीमत बेहद कम हो गई। ऐसे में अगर आप भी कम बजट में एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह सही अवसर हो सकता है।
सस्ते में ऐसे खरीदें OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
आपको बता दें कि वनप्लस ने नोर्ड सीई लाइट को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसमें एक 8GB रैम +128GB स्टोरेज और दूसरा 8GB रैम +256GB स्टोरेज के साथ आता है। इन दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 19,999 और 21,999 रुपये है। अब यहां तक तो वनप्लस के इस फोन की कीमत की बात हो गई, अब चलिए इसपर मिल रहे ऑफर पर नजर डालते हैं…
ऑफर
दरअसल, शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस फोन को बंपर ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। अगर आपके पास अच्छे कंडीशन वाला स्मार्टफोन है, तो आप इस फोन पर 18,050 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं। यानी आप अपने पुराने फोन को बदकर पूरे 18,050 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। इस छूट के बाद 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,949 रुपये रह जाती है।
वहीं, वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट के 256GB स्टोरेज वाले फोन पर 19,700 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इस छूट के बाद इसकी कीमत 2,299 रुपये रह जाती है। इतना ही नहीं, अमेजन द्वारा OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर बैंक ऑफर के तहत 1500 रुपये की छूट दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Tecno Phantom V Fold 5G को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग! प्री-बुकिंग अब 27 अप्रैल तक
बैंक और एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेने के बाद 128 जीबी वेरिएंट को महज 449 रुपये (1,949-1,500) में खरीदा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर 256 जीबी वेरिएंट मात्र 799 रुपये (2,299-1,500) में आपको मिल सकता है। है न कमाल का डील?
नोटः एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है। साथ ही हम सलाह देते हैं कि फोन खरीदने से पहले एक बार ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन
वनप्लस के इस बजट स्मार्टफोन में मिलने वाले स्क्रीन की साइज 6.72 इंच की है, जो एक फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन – 128GB और 256GB में आता है। दोनों वेरिएंट में 8GB रैम है और 8GB का वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है।
ये भी पढ़ेंः Vivo S17 Pro बाजार में दस्तक देने को तैयार, लॉन्च से पहले GeekBench पर स्पॉट
कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 108MP का मेन कैमरा के साथ एक 2MP का डेप्थ सेंसर और एक 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है।
फोन में 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है। डिवाइस ऑक्सीजन ओएस 13.1 पर बेस्ड एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। वनप्लस के इस धांसू स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन क्रोमेटिक ग्रे और पेस्टल लाइम कलर में खरीदा जा सकता है।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
55 mins agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 hr agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
3 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines