OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Price Discount Offers: प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइटों में से एक अमेजन पर 4 मई 2023 से नई सेल की शुरुआत होने वाली है। प्लेटफॉर्म पर ग्रेट समर सेल (Amazon Great Summer Sale Date) 4 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू है। सेल के शुरू होने से पहले ही कई तरह की चीजों पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

इनमें से एक हाल ही में लॉन्च हुआ वनप्लस नोर्ड सीई3 लाइट 5जी भी है, जो अपनी असल कीमत से काफी कम में मिल रहा है। ऑफर्स के जरिए आप नोर्ड सीई3 लाइट 5जी को सिर्फ 1,599 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको कौनसा ऑफर अप्लाई करना होगा।

विज्ञापन

वनप्लस नोर्ड सीई3 लाइट 5जी का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट सस्ते में मिल रहा है। अमेजन पर नोर्ड सीई3 लाइट को 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला ये फोन बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ बेचा जा रहा है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर बैंक ऑफर

विज्ञापन

बैंक ऑफर के तहत वनप्लस नोर्ड सीई3 लाइट 5जी पर छूट पाई सकती है। अमेजन आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड का यूज करके आप ईएमआई ऑप्शन का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड यूज करके 250 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम खरीदारी 1000 रुपये की करनी जरूरी है।

ऐसे सिर्फ 1,599 रुपये में मिलेगा ये फोन 

सबसे ज्यादा छूट आपको एक्सचेंज डिस्काउंट से मिल सकेगी। वनप्लस नोर्ड सीई3 लाइट 5जी पर 18,400 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप एक अच्छे कंडिशन का फोन बदलते हैं, जो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने के साथ एक अच्छे कंडिशन में हो तो आप फोन की कीमत पर 18,400 रुपये की छूट पा सकते हैं।

विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः लॉन्च से पहले Vivo S17e के स्पेसिफिकेशन लीक, अगले महीने देगा दस्तक

पूरी तरह से ऑफर अप्लाई होने पर इसकी कीमत आपके लिए सिर्फ 1,599 रुपये पड़ सकती है। जबकि, एचएसबीसी कार्ड का यूज करके 250 रुपये तक की और छूट मिल सकती है, जिससे फोन सिर्फ 1,349 रुपये तक का पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ