लॉन्च से पहले Vivo S17e के स्पेसिफिकेशन लीक, अगले महीने देगा दस्तक
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Vivo S17e Launch Date: वीवो अगले महीने मई में अपनी S17 सीरीज को पेश करने की तैयारी में है। इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन S17e और S17 Pro को लॉन्च किए जाने की संभावना है। लॉन्च से पहले Vivo S17e को हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया था, जिससे इसकी 80W फास्ट चार्जिंग क्षमता का पता चला था। अब, यह मॉडल नंबर V2285A के साथ दिखाई दिया है।
पिछले एक लीक के मुताबिक, S17e मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 द्वारा संचालित होगा। जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया है। लॉन्चिंग डेट नजदीक आने की वजह से लीक के जरिए स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता रहा है।
फिलहाल, कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इस अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, खबरों की माने तो वीवो का यह स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। डिवाइस में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर होने की संभावना है। स्टोरेज को लेकर कहा गया है कि Vivo S17e में कम से कम 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड मेमोरी देने की उम्मीद है। डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलेगा।
कैमरे के मोर्चे पर बात करें तो संभावना है कि वीवो S17e में 50MP के प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से 80W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: