OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Discount Offer: वनप्लस ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बेहतर ऑप्शन हो सकता है। अमेजन पर वनप्लस के इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इसे आप मात्र 1 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। चलिए बताते हैं कैसे?
ऐसे सस्ते में खरीदें OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
अमेजन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की असली कीमत 22,558 रुपये है, लेकिन अभी इसे 11 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाती है।
ये भी पढ़ेंः क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC के साथ जल्द लॉन्च होगा Vivo V29 Lite! जानें संभावित स्पेक्स
बैंक ऑफर की बात करें तो SBC Cashback Card Credit Card से भुगतान करने पर 5 पर्सेंट डिस्काउंट मिल रहा है। फोन को खरीदने के लिए EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी फोन के साथ 6 महीने के लिए स्पॉटिफाइ प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है।
इसके अलावा अमेजन इस फोन पर 18,500 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रहा है। यानी ग्राहक अपने पुराने फोन को बदलकर OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन को मात्र 1,499 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
और पढ़िए – POCO F5 Series की लॉन्च से पहले कलर, रैम और स्टोरेज की जानकारी लीक!
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन
सबसे पहले वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट में मिलने वाले कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें मेन कैमरा 108MP का है। बाकी दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ हैं। इसमें 67W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट की 5,000mAh की बैटरी है। फेन में मिलने वाली स्क्रीन 6.72 इंच की है, जो एक फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9, 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 391 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 120 हर्ट्ज का डायनामिक रिफ्रेश रेट है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
23 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines