क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC के साथ जल्द लॉन्च होगा Vivo V29 Lite! जानें संभावित स्पेक्स
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Vivo V29 Lite Launch date: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने हाल ही में अपनी V27 सीरीज को पेश किया है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन स्मार्टफोन शामिल है। जिसमें एक Vivo V27 और दूसरा Vivo V27x है। वी 27 मॉडल की सेल भी आज यानी 18 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। जबकि, V27x की बिक्री 21 अप्रैल से शुरू होगी। इन सब के बीच कंपनी एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है।
खबरों के मुताबिक, वीवो अपनी V29 सीरीज के तहत Vivo V29 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस हैंडसेट को गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस में स्पॉट किया गया है जिससे इसके कुछ फीचर्स का पता चला है।
लिस्टिंग के मुताबिक, वीवो वी29 लाइट का मॉडल नंबर वी2244 है। यही मॉडल नंबर आने वाले Vivo 78 और Vivo Y78m का भी है। इसका मतलब है कि तीनों फोन एक हैं और अलग-अलग बाजारों के लिए समान हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा संचालित होगा। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, यह Android 13 को बूट करेगा। कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन में FHD + डिस्प्ले दिया जा सकता है।
डिवाइस को पावर देने के लिए 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है। यह बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। फिलहाल कंपनी वी29 लाइट के बारे में जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और जानकारी आ सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: