OnePlus Community Sale 2022: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के लिए वनप्लस ने अपनी एक नई सेल शुरू की है। वनप्लस कम्युनिटी के नाम से शुरू हुई सेल में स्मार्ट टीवी (Smart TV), स्मार्टफोन (Smartphone) समेत कई डिवाइस छूट के साथ मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि Community Sale कब तक रहेगी और इसमें कितने प्रतिशत तक छूट का फायदा उठाया जा सकता है?
OnePlus Community Sale End Date in India
कंपनी ने मार्केट में अपने 9 साल पूरे होने की खुशी में वनप्लस कम्युनिटी सेल की शुरुआत की है। इस सेल को 13 दिसंबर, 2022 से शुरू किया गया है जोकि 18 दिसंबर, 2022 तक जारी रहेगी। इसमें वनप्लस (OnePlus 10 Pro), वनुप्लस 10टी 5जी (OnePlus 10T 5G), वनप्लस टीवी वाई1एस प्रो (OnePlus TV Y1S Pro) भारी छूट के साथ बेचा जाएगा।
और पढ़िए – Apple iPhone 15 ultra की कीमत लीक! गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 का भी खुलासा
इन ग्राहकों को मिलेगा अधिक छूट का फायदा
अगर आप इस सेल का फायदा उठाना चाहते हैं तो वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां पर उन ग्राहकों को छूट का अधिक फायदा मिल सकेगा जिनके पास पहले से वनप्लस के डिवाइस है। ऐसे ग्राहकों को वनप्लस स्टोर ऐप से 2500 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी मिलेगा।
OnePlus Rs 2500 Discount Voucher
वनप्लस 2500 रुपये का डिस्काउंट वाउचर वनप्लस का 2500 रुपये का डिस्काउंट वाउचर कई प्रोडक्ट्स पर लागू है। आप इस कूपन को रेड केबल क्लब (फोन पर) से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन में रेड केबल क्लब या वनप्लस स्टोर ऐप ओपन करना होगा। इसके बाद 2500 के डिस्काउंट वाले बैनर पर क्लिक करें।
और पढ़िए – 5G in MP: महाकाल महालोक से शुरू होगी 5जी सेवा, मिलेगा 4जी से 100 होगी तेज नेटवर्क!
2000 रुपये तक की मिलेगी छूट
अगर आपके पास पहले से वनप्लस प्रोडक्ट और वैध पैन कार्ड है तो आप यह वाउचर ले सकते हैं। वनप्लस 10 प्रो की खरीदारी पर आपको 2500 रुपये का फुल डिस्काउंट वाउचर मिलेगा। वहीं वनप्लस 10T खरीदने पर आपको इस वाउचर से 2000 रुपये तक की छूट मिलेगी।
अन्य उपकरणों पर ऑफर बढ़ाया जा रहा है। इन पर भी डिस्काउंट वाउचर अप्लाई किया जा सकता है। डिस्काउंट वाउचर के साथ वनप्लस बड्स प्रो को 400 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है जबकि वनप्लस नॉर्ड बड्स को 200 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
इस सेल में वनप्लस टी1 और वनप्लस 10 प्रो दोनों को एक्सक्लूसिव बैंक ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराया गया है। OnePlus 10T 5G को 44,999 रुपये जबकि वनप्लस 10 प्रो 5G को 55,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके लिए आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। इसके साथ 6000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा आप ऊपर बताए गए डिस्काउंट वाउचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
53 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines