OnePlus 45W Liquid Cooler: बार्सिलोना में इन दिनों इस साल का सबसे बड़ा मोबाइल शो MWC यानी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस चल रहा है, जिसका आज यानी 2 मार्च को आखिरी दिन है। इस दौरान कई गैजेट्स और टेक्नोलॉजी कंपनियों ने अपने दमदार डिवाइसों को पेश किया है।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने भी अपने कई डिवाइसों को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान पेश किया है। कंपनी की ओर से एक धांसू प्रोडक्ट और पेश किया गया है जिसका काम गर्म मोबाइल फोन को ठंडा करने का है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 45W Liquid Cooler Launched
MWC में वनप्लस ने 145 वॉट का लिक्विड कूलर लॉन्च किया है, जिसका काम मोबाइल फोन को गर्म होने से बचाना बताया गया है। आजकल कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के फोन हैं जिनमें ठंडा रखने के लिए कूलिंग सिस्टम होता है, लेकिन फिर भी इसका लगातार इस्तेमाल करने के कारण कई बार स्मार्टफोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है।
गर्म फोन होने पर ठंडा करेगा ये डिवाइस!
इसी परेशानी को कम करने के लिए OnePlus ने ‘OnePlus 45W लिक्विड कूलर’ पेश किया है। वनप्लस ने मोबाइल शो में वनप्लस 11 कॉन्सेप्ट फोन भी पेश किया है, जिसमें कंपनी की ओर से लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी की ओर से जो गैजेट पेश किया है उसे किसी भी स्मार्टफोन में इंस्टॉल किया जा सकता है और ये गर्मी से बचाएगा।
डिवाइस के ऊपर रखकर फोन जाएगा ठंडा
वजन की बात करें तो वनप्लस का ये लिक्विड कूलर 75 ग्राम का है। इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। बात करें खासियत की तो ये अधिक तापमान वाले गर्म फोन को भी 20 डिग्री तक ठंडा करने की क्षमता रख सकता है। गर्म स्मार्टफोन को ठंडा करने के लिए बस आपको इतना करना है कि फोन को डिवाइस के ऊपर रख देना है।
और पढ़िए –Twitter की नई पॉलिसी जारी, अब Violent ट्वीट किया तो डिलीट होगा अकाउंट
OnePlus 45W Liquid Cooler Price and Availability
दुर्भाग्य से, OnePlus ने यह नहीं बताया है कि लिक्विड कूलर की कीमत कितनी होगी या यह कहां उपलब्ध होगा। जैसे ही वनप्लस अधिक जानकारी जारी करेगा हम जरूर अपडेट करेंगे।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
5 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
7 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
9 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
12 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
12 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines