Nothing Phone 2a Blue launch Price and Features: नथिंग ने भारत में अपने लेटेस्ट मिड रेंज नथिंग फोन (2ए) का नया ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तोर पर भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किया है। यह डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। कैमरा के मामले में भी ये फोन काफी तगड़ा है। आइए इस ऑल न्यू लुक में लॉन्च हुए फोन के फीचर्स और कीमत जानते हैं।
नथिंग फ़ोन (2ए) ब्लू में क्या है खास?
नया नथिंग फोन (2ए) अब ब्लू कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह ब्लैक और वाइट मॉडल के जैसे डिजाइन में डार्क ब्लू शेड में पेश किया गया है। ग्लिफ एलईडी भी पछले मॉडल के जैसे ही है। हालांकि ब्लू कलर में ये बैक लाइट और भी शानदार लग रही है। जो लोग भी इस डिवाइस को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं वे अब ब्लैक एंड व्हाइट वेरिएंट के बजाय इसे नए ब्लू वेरिएंट में भी खरीद सकते हैं।
नथिंग फोन (2ए) ब्लू: लॉन्च ऑफर
नथिंग फोन (2a) ब्लू अन्य कलर वेरिएंट के समान वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है, जिसमें 8GB + 128GB की कीमत 23,999 रुपये, 8GB + 256GB की कीमत 25,999 रुपये और 12GB + 256GB की कीमत 27,999 रुपये है। हालांकि सेल के पहले दिन आप इस फोन को केवल 19,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। हैंडसेट की सेल 2 मई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट के जरिए शुरू होगी।
नथिंग फोन (2ए) ब्लू वेरिएंट के फीचर्स
नथिंग फोन (2a) में 6.7 इंच का AMOLED FHD+ स्क्रीन देखने को मिल रहा है जिसका रिजोल्यूशन 1084 x 2412 पिक्सल है। डिवाइस HDR10+, 1300 निट्स ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। नथिंग डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
नथिंग फोन (2ए) के कैमरा फीचर्स
फोन के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का f/2.2 सेल्फी कैमरा मिल रहा है। कंपनी ने इस नए वेरिएंट को भी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल f/1.88 OIS-असिस्टेड प्राइमरी कैमरा और 50-मेगापिक्सल f/2.2 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस देखने को मिल रहा है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
कनेक्टिविटी फीचर्स
स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो डिवाइस 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS (L1 + L5), USB टाइप-C और NFC को सपोर्ट करता है। डिवाइस में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड नथिंग ओएस 2.5 पर रन करता है और इसे 4 साल के सिक्योरिटी पैच के साथ Android 17 तक अपडेट मिलने वाले हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
16 mins agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
3 hrs agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
4 hrs agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
6 hrs agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
14 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
23 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
1 day agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
1 day agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
1 day agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines