Nokia T10 Tablet LTE भारत में लॉन्च, कीमत 14 हजार से कम और फीचर्स हैं बेहतरीन

Nokia T10 Tablet LTE, Nokia T10
विज्ञापन

Nokia T10 Tablet LTE Launch Price in India: पिछले महीने नोकिया की ओर से अपने टी10 (Nokia T10 Tablet) का ऐलान किया गया था, जो कि सिर्फ वाईफाई-ओनली वर्जन के साथ है। वहीं, अब नोकिया टी10 टैबलेट LTE (Nokia T10 Tablet LTE) को पेश कर दिया गया है। इसमें वाईफाई मॉडल जैसे फीचर्स हैं लेकिन इसकी कीमत अधिक है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

अभी पढ़ें – इन तीन Smart LED TV पर भारी छूट! 10 हजार रुपये से भी कम में घर ले आएं ये टीवी

Advertisment

Nokia T10 Tablet LTE Specifications

  • नोकिया T10 टैबलेट में 8-इंच का डिस्प्ले है।
  • इसमें एलसीडी डिस्प्ले और एचडी रिजॉल्यूशन है।
  • ये टैबलेट HD नेटफ्लिक्स कंटेंट के लिए भी सर्टिफाइड है।
  • इसके बैक पैनल पर एक छोटा सा स्क्वैरिश कैमरा मॉड्यूल है।
  • इसमें 8 मेगापिक्सल सेंसर और एक एलईडी फ्लैश दिया गया है।
  • इस टैबलेट के फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Nokia T10 Tablet LTE Price in India

नोकिया T10 के दो वैरिएंट 3GB रैम + 32GB स्टोरेज और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज को पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 12,799 रुपये है। नोकिया T10 के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज की कीमत 12,799 रुपये है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,799 रुपये है। नोकिया और अमेजन की आधिकारिक साइट पर इसे 15 अक्टूबर से खरीदने के लिए पेश किया जाएगा।

Nokia T10 Tablet LTE Features 

  • नोकिया टी10 में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है।
  • इसमें 512GB तक माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
  • ये टैबलेट एंड्रॉइड 12 ओएस पर काम करता है। इसमें 2 साल के ओएस अपग्रेड मिलता है।
  • वहीं, तीन साल के लिए मासिक सुरक्षा अपडेट की गारंटी दी जाती है।
  • इसमें कनेक्टिविटी ऑप्शन्स- 4G LTE, ब्लूटूथ, एक USB-C पोर्ट और डुअल-बैंड वाईफाई शामिल हैं।

Nokia T10 Tablet LTE Battery

बात करें बैटरी की तो इसमें 1.6GHz Unisoc T606 चिपसेट है। ये टैबलेट G57 MP1 GPU के साथ है। इसमें 5,250mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ