Nokia T10 Tablet: आ गया फोन की कीमत का टैब! जानें क्या मिलेगा खास
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Nokia T10 Tablet: भारतीय टेक बजार में अपनी पहचान बनाने के लिए नोकिया कई तरह के प्रोडक्ट्स को मार्केट में उतार रही है। साथ ही कंपनी का ध्यान कम बजट सेगमेंट (Cheapest Tablet) पर भी दिख रहा है। ये ही कारण है कि नोकिया के आगामी प्रोडक्ट्स और हाल ही में लॉन्च हुए प्रोडक्ट्स की कीमत 20 हजार रुपये के अंदर रही है।
इसी सेगमेंट में Nokia के ब्रांड लाइसेंस HMDI Global ने नया टैबलेट भारत में पेश किया है। नोकिया टी10 टैबलेट को भारत में 15000 रुपये से कम कीमत के साथ पेश किया गया है। इसके कीमत के सामने टैबलेट में कई खास फीचर्स हैं। आइए आपको नोकिया टी10 टैबलेट के बारे में बताते हैं।
अभी पढ़ें – Amazon Great Indian Festival: लैपटॉप पर मची लूट! 50% से ज्यादा छूट के साथ खरीदने का मौका!
नोकिया T10 के बैक पैनल पर छोटे साइज का स्क्वैरिश कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। ये एक LED फ्लैश और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ है। इसके फ्रंट में भी एक कैमरा दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेल्फी स्नैपर के साथ है।
अभी पढ़ें – Instant Water Geyser: कड़ाके की सर्दियों से पहले घर लाएं ये गिजर, यहां मिल रही है बड़ी छूट
एंड्रॉइड 12 ओएस पर चलने वाला नोकिया टी10 टैबलेट 5,250mAh बैटरी के साथ है। इसकी बैटरी 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 512GB तक स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: