Amazon Great Freedom Sale: हर महीने 3,423 रुपये देकर घर ला सकते हैं iPhone 13, मिल रही 20 हजार रुपये तक की छूट!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Amazon Great Freedom Sale: आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप अमेजन सेल (Amazon Sale) का फायदा उठा सकते हैं। अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल (Amazon Great Freedom Sale 2022) में आईफोन 13 को काफी कम कीमत में बेचा जा रहा है। इसके अलावा फोन को ईएमआई ऑप्शन (iPhone 13 EMI Options) के साथ भी पेश किया जा रहा है। ऐसे में ग्राहक कम कीमत में आईफोन 13 (iPhone 13) को घर ला सकते हैं। आइए आपको आईफोन 13 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
और पढ़िए –Twitter हुआ ठप! यूजर्स हुए परेशान, ट्वीट करते समय आई ऐसी परेशानी
साल 2021 में iPhone 13 के128GB वेरिएंट को 79,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अमेजन सेल में आईफोन 13 सस्ते में बेचा जा रहा है। यहां पर आईफोन 13 को 79,900 रुपये की जगह 69,900 रुपये में मिल रहा है। इस पर पूरा-पूरा 10 हजार रुपये का डिस्काउंट लाभ मिल रहा है।
अधिक डिस्काउंट पाने के लिए आप एक्सचेंज ऑफर को अप्लाई कर सकते हैं। इस फोन पर 12,750 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसका पूरा लाभ पाने के लिए आपको एक लेटेस्ट मॉडल और एक अच्छे कंडिशन का फोन चेंज करना होगा। पूरा लाभ मिलने के बाद फोन की कीमत 69,900 रुपये की जगह 57,150 रुपये पड़ सकती है।
अमेजन सेल में आप आईफोन 13 ईएमआई ऑप्शन के तहत खरीद सकते हैं। सिर्फ 3,423 रुपये हर महीने देकर अपने घर आईफोन 13 मंगवा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास HDFC बैंक का कार्ड होना चाहिए। इस कार्ड के इस्तेमाल से 24 महीने तक की 3,423 रुपये की किस्त देकर आप आईफोन 13 खरीद सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम सेल पिछले कुछ दिनों से चल रही है। हालांकि, इस सेल का आज यानी 10 अगस्त को आखिरी दिन है। इसलिए अगर आप भी आईफोन 13 को सस्ते में खरीदने का सोच रहे हैं तो आज 12 बजे से पहले इस पर मिल रहे ऑफर्स का लाभ उठा लें।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: