Face ID को हटाकर Touch ID लाएगा Apple? फोल्डेबल iPhone को लेकर बड़ा लीक

Apple एक बार फिर iPhone में Touch ID लाने की तैयारी में है, लेकिन इस बार तरीका बिल्कुल अलग होगा. लीक के मुताबिक, आने वाला फोल्डेबल iPhone Face ID को छोड़कर साइड बटन में Touch ID के साथ एंट्री कर सकता है.

iphone

फोल्डेबल iPhone में नए अवतार में लौट सकता है Touch ID. (reference Photo By AI)

विज्ञापन

Foldable iPhone Leak: आईफोन से टच आईडी हटे हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि Apple इसे नए अंदाज में वापस लाने की तैयारी कर रहा है. हालिया लीक में दावा किया गया है कि आने वाले आईफोन मॉडल्स में फिंगरप्रिंट से अनलॉक करने वाला फीचर दोबारा देखने को मिल सकता है. हालांकि, यह पुराने होम बटन वाला टच आईडी नहीं होगा, बल्कि Apple की नई डिजाइन रणनीति का हिस्सा होगा, जिसका सीधा कनेक्शन फोल्डेबल आईफोन से बताया जा रहा है.

फोल्डेबल iPhone से होगी शुरुआत

मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है, जिसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है. यह फोन Apple के उस लंबे प्लान का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें कंपनी पूरी तरह ऑल-स्क्रीन डिजाइन की ओर बढ़ना चाहती है. Apple पिछले कई सालों से बिना नॉच और बिना कटआउट वाले डिस्प्ले पर काम कर रहा है.

Advertisment

Face ID को क्यों किया जा सकता है स्किप

लीक के अनुसार, फोल्डेबल iPhone में Face ID नहीं दिया जाएगा. इसकी जगह Touch ID को साइड बटन में इंटीग्रेट किया जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह फोन की डिजाइन बताई जा रही है. फोल्डेबल डिवाइस में अंदरूनी जगह सीमित होती है और Face ID के लिए जरूरी हार्डवेयर फिट करना चुनौती भरा हो सकता है. साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर इस समस्या को आसान तरीके से हल कर देता है.

ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले का सपना होगा पूरा

विज्ञापन

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो फोल्डेबल iPhone में अंदर की स्क्रीन पूरी तरह साफ होगी. न कोई नॉच, न Dynamic Island और न ही कैमरा कटआउट. साइड बटन में दिया गया Touch ID ऑथेंटिकेशन का काम संभालेगा और Apple को डिस्प्ले डिजाइन में कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा. यह Apple का अब तक का सबसे क्लीन और इमर्सिव डिस्प्ले हो सकता है.

Under-Screen Face ID पर भी चल रहा काम

विज्ञापन

Touch ID की वापसी का मतलब यह नहीं है कि Apple Face ID को खत्म कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अंडर-स्क्रीन Face ID टेक्नोलॉजी पर भी तेजी से काम कर रही है. इसमें खास तरह का ग्लास इस्तेमाल होगा, जो इंफ्रारेड लाइट को स्क्रीन के नीचे मौजूद सेंसर तक पहुंचने देगा. कहा जा रहा है कि यह टेक्नोलॉजी iPhone 18 Pro सीरीज से देखने को मिल सकती है, हालांकि शुरुआत में छोटा Dynamic Island बना रह सकता है.

छिपा हुआ सेल्फी कैमरा भी हो सकता है खास फीचर

विज्ञापन

फोल्डेबल iPhone के लिए Apple अंडर-स्क्रीन फ्रंट कैमरा भी तैयार कर रहा है. लीक में दावा किया गया है कि इसमें 24MP का सेल्फी कैमरा डिस्प्ले के नीचे छुपा होगा. यह मौजूदा एंड्रॉयड फोन्स में मिलने वाले अंडर-डिस्प्ले कैमरों से काफी बेहतर हो सकता है, जिनकी इमेज क्वालिटी अक्सर सवालों में रहती है.

Apple का लंबा रोडमैप

विज्ञापन

इन लीक से Apple की साफ रणनीति सामने आती है. पहले Pro मॉडल्स में अंडर-स्क्रीन Face ID, फिर फोल्डेबल iPhone में साइड बटन वाला Touch ID और अंडर-स्क्रीन कैमरा. इसके बाद 2027 में, Apple अपने खास एनिवर्सरी iPhone में इन दोनों टेक्नोलॉजी को एक साथ पेश कर सकता है. अगर ऐसा होता है, तो iPhone की डिजाइन और सिक्योरिटी दोनों में एक नया दौर शुरू होगा.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ