iPhone में कैमरा के पास दिखने वाली ब्लैक डॉट क्या है? जानकर चौंक जाएंगे आप

iPhone Pro के कैमरा मॉड्यूल के पास दिखने वाली छोटी-सी ब्लैक डॉट सिर्फ डिजाइन का हिस्सा नहीं है. इसी डॉट की वजह से iPhone की फोटो क्वालिटी, AR फीचर्स और कम रोशनी में कैमरा इतना शानदार काम करता है. जानिए इस ब्लैक डॉट का पूरा सच और इसका असली काम.

iphone

आईफोन प्रो कैमरा के पास दिखने वाली ब्लैक डॉट का असली राज क्या है. (Photo-Yahoo)

विज्ञापन

What is Black Dot Near iPhone Camera: अगर आप iPhone Pro इस्तेमाल करते हैं या उसकी तस्वीरें ध्यान से देखते हैं, तो कैमरा मॉड्यूल के पास एक छोटी-सी ब्लैक डॉट जरूर नजर आई होगी. कई लोगों को लगता है कि यह कोई डिजाइन एलिमेंट है या फिर सिर्फ सजावट के लिए दिया गया हिस्सा. लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है. iPhone 17 Pro समेत सभी Pro मॉडल्स में मौजूद यह ब्लैक डॉट दरअसल कैमरा सिस्टम का एक बेहद अहम हिस्सा है, जो फोटो, वीडियो और कई स्मार्ट फीचर्स को बेहतर बनाता है.

ब्लैक डॉट में छिपा है खास सेंसर

iPhone Pro मॉडल्स में कैमरा के पास जो ब्लैक डॉट दी जाती है, उसके अंदर LiDAR (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) सेंसर लगा होता है. यह सेंसर फोन को अपने आसपास के माहौल को समझने में मदद करता है. इसी की मदद से कैमरा ज्यादा सटीक फोकस करता है, फोटो की डेप्थ बेहतर होती है और कई एडवांस फीचर्स सही तरीके से काम करते हैं. यह सेंसर हर iPhone में नहीं होता, बल्कि सिर्फ Pro सीरीज में ही दिया जाता है.

Advertisment

LiDAR सेंसर करता क्या है काम

LiDAR सेंसर आसपास मौजूद ऑब्जेक्ट्स की दूरी और उनकी पोजिशन को पहचानता है. इससे पोर्ट्रेट फोटो ज्यादा नेचुरल दिखती हैं, कम रोशनी में भी कैमरा बेहतर परफॉर्म करता है और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) ऐप्स स्मूद तरीके से चलते हैं. इसके अलावा Measure जैसे फीचर भी इसी सेंसर की मदद से काम करते हैं, जिससे आप किसी चीज की लंबाई या चौड़ाई आसानी से नाप सकते हैं.

दृष्टिबाधित लोगों के लिए भी मददगार

विज्ञापन

यह सेंसर सिर्फ कैमरा तक सीमित नहीं है. LiDAR सेंसर लोगों की मौजूदगी और आसपास की चीजों का अंदाजा लगाने में भी मदद करता है. इसी वजह से Apple ने इसे एक्सेसिबिलिटी फीचर्स से भी जोड़ा है. दृष्टिबाधित यूजर्स के लिए यह सेंसर आसपास के माहौल को समझने में सहायक बनता है, जिससे उन्हें फोन इस्तेमाल करने में आसानी होती है.

Photo- Ankit Dubey News24

Apple ने कब शुरू किया LiDAR सेंसर

विज्ञापन

Apple ने पहली बार LiDAR सेंसर को साल 2020 में iPhone 12 Pro सीरीज के साथ पेश किया था. इसके बाद से हर नई Pro जनरेशन में इस सेंसर को और बेहतर किया जाता रहा है. iPhone 17 Pro में इसकी प्लेसमेंट कैमरा मॉड्यूल में फ्लैशलाइट के नीचे देखने को मिलती है, लेकिन इसका काम पहले से ज्यादा तेज और सटीक हो चुका है.

कैसे काम करता है यह सेंसर

विज्ञापन

LiDAR सेंसर के अंदर एक लाइट एमिटर और एक रिसीवर होता है. एमिटर से निकलने वाली लाइट सामने मौजूद ऑब्जेक्ट से टकराकर वापस रिसीवर तक पहुंचती है. इस पूरी प्रक्रिया में लगे समय के आधार पर फोन यह पता लगा लेता है कि ऑब्जेक्ट कितनी दूरी पर है. इसी डेटा को एल्गोरिद्म प्रोसेस करके कैमरा और दूसरे फीचर्स को बेहतर बनाता है.

ब्लैक डॉट का असली मकसद

विज्ञापन

सेंसर के ऊपर दिखने वाली ब्लैक डॉट असल में एक खास प्रोटेक्टिव लेयर होती है. यह लेयर विजिबल लाइट को सोख लेती है, लेकिन नियर-इंफ्रारेड लाइट को सेंसर तक पहुंचने देती है. इससे सेंसर बिना किसी रुकावट के सही तरीके से काम करता है. यही वजह है कि यह डॉट हमेशा ब्लैक दिखाई देती है और इसे मैन्युअली ऑन या ऑफ नहीं किया जा सकता.

अब जब भी आप अपने iPhone Pro के कैमरा के पास उस ब्लैक डॉट को देखें, तो समझ जाइए कि यह सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि फोन को स्मार्ट बनाने वाला एक अहम सेंसर है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ