Cooling Home Without Electricity: गर्मियों में लोग ठंडक पाने के लिए AC का इस्तेमाल करते हैं, ताकि घर हर वक्त ठंड रहे और चुभती गर्मी से राहत मिलती रहे. हालांकि, एसी चलाने के लिए बिजली की जरूरत होती है, जिस कारण बिल भी ज्यादा आता है और बिजली न होने पर गर्मी में रहना पड़ता है. हालांकि, कैसा हो कि अगर हम आपको कहें कि दुनिया में अब एसी से आगे की तकनीक आ चुकी है, यानी एक ऐसा सिस्टम मार्केट में आ गया है, जो बिना बिजली के काम करेगा और घर को ठंडा रखेगा. आइए जानते हैं इस हैरान करने वाली तकनीक की खासियत.
यह भी पढ़ें: मैनुअल गैस स्टोव या ऑटोमैटिक इग्निशन, क्या है बेहतर? जानिए किसे खरीदना है ज्यादा फायदेमंद
क्या है इस टेक्नोलॉजी का नाम?
इस टेक्नोलॉजी का नाम है Nescod यानी कि No Electricity or Sustainable Cooling on Demand और यह भविष्य की कूलिंग तकनीक साबित हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस तकनीक को लेकर माना जा रहा है कि इसके इस्तेमाल से लोग एसी को भूल जाएंगे, क्योंकि यह तकनीक AC की तरह न तो महंगी है और न ही पर्यावरण के लिए खतरनाक. अब सवाल उठता है कि आखिर इस तकनीक को बनाया किसने, तो बता दें कि इसे बनाने का पूरा श्रेय सऊदी अरब के ‘किंग अब्दुल्ला यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ के वैज्ञानिकों को जाता है. उनका दावा है कि सिस्टम के इस्तेमाल से बिना एक यूनिट बिजली खर्च किए घर ठंडा रह सकता है.
बिना बिजली कैसे काम करती है ये तकनीक?
Nescod तकनीक का मुख्य आधार एक बहुत ही साधारण रसायन है, जिसे अमोनियम नाइट्रेट के नाम से जाना जाता है. आमतौर पर, इस रसायन का इस्तेमाल खाद के उत्पादन में किया जाता है. यह पूरी तकनीक एंडोथर्मिक सिद्धांत पर काम करती है, इसमें नमक को पानी में घोला जाता है, जिससे वह अपने आस-पास के वातावरण से गर्मी सोख लेता है.
मिनटों में 25 डिग्री से 3.6 डिग्री तापमान
रिपोर्ट के मुताबिक, इस पर जारी प्रयोग में देखा गया कि अमोनियम नाइट्रेट और पानी के मिश्रण ने सिर्फ 20 मिनट के अंदर-अंदर वहां के तापमान को 25°C से घटाकर सीधा 3.6°C तक पहुंचाया दिया. यह प्रक्रिया इतनी प्रभावी है कि यह बिना किसी मोटर या कंप्रेसर के जबरदस्त ठंडक पैदा करती है.
यह भी पढ़ें: फ्लाइट में फटा पावर बैंक, जानें किन गलतियों से जेब में रखा Power Bank बन जाता है बम
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
6 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
9 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
10 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines