Jio AirFiber Plan: मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio ने भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में क्रांति ला दी है। कंपनी लगातार अपने करोड़ों यूजर्स के लिए प्रीपेड प्लान तो लेकर आती ही रहती है, लेकिन अब कंपनी JioFiber के साथ एंटरटेनमेंट का ट्रिपल डोज दे रही है। जी हां, कंपनी तीन ऐसे प्लान पेश कर रही है जिसमें आपको फ्री OTT, फ्री कॉलिंग, 800 से ज्यादा टीवी चैनल और कई ऐप्स का फ्री एक्सेस मिल रहा है। आइए इन प्लान्स पर एक नजर डालते हैं…
JioFiber 2222 रुपये का प्रीपेड प्लान
JioFiber के पहले प्लान की बात करें तो इसमें ये प्लान तीन महीने की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है और इसकी इंटरनेट स्पीड 30 Mbps तक है। प्लान में कंपनी 1000GB डेटा के साथ-साथ 90 दिनों के लिए 100 GB एक्स्ट्रा डेटा फ्री में दे रही है। इसके साथ ही 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स और कई OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के एंटरटेनमेंट का फुल मजा ले सकते हैं।
JioFiber 3333 रुपये का प्रीपेड प्लान
दूसरे प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 3333 रुपये है जिसमें आपको तीन महीने की वैलिडिटी देखने को मिल रही है और इसमें 100Mbps की स्पीड पर 1000 GB डेटा उपलब्ध है। खास बात यह है कि ये प्लान हाई स्पीड डेटा ऑफर कर रहा है जो इसे काफी खास बना देता है। इस प्लान में 90 दिनों के लिए 150 GB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है। इसके साथ, फ्री कॉलिंग, 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स और Disney+ Hotstar, Sony Liv, Zee5, Jio Cinema Premium जैसे कई OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है, जिससे आप अपने पसंदीदा शोज और मूवी नॉन स्टॉप देख सकते हैं।
Jio AirFiber 4444 रुपये का प्रीपेड प्लान
लिस्ट के आखिरी प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 4444 रुपये है जो एक प्रीमियम प्लान है। इस प्लान में कंपनी 3 महीने की वैलिडिटी दे रही है और इसमें 100Mbps की स्पीड पर 1000GB डेटा मिल रहा है। साथ ही इसमें तो कंपनी 200 GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही है। इस प्लान में फ्री कॉलिंग के अलावा 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स और Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar VIP, और Jiocinema Premium जैसे OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp पर कॉल रिकॉर्डिंग संभव, 90% लोग नहीं जानते होंगे ये ट्रिक, देखें प्रोसेस
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines