Motorola Razr 40 Ultra की जल्द ही होने वाली है मार्केट में एंट्री, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Motorola Razr 40 Ultra Release Date: मार्केट में फोल्डेबल फोन का क्रेज बढ़ चुका है। ज्यादातर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अलग-अलग फीचर्स के साथ फोल्डेबल फोन को ला रही है। इस लाइन में मोटोरोला भी अपना नया फोल्डेबल फोन जोड़ रहा है।
पिछले साल लॉन्च हुए मोटोरोला रेजर की सफलता के बाद कंपनी मोटोरोला रेजर 2023 मॉडल में नए फोन को लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से पुष्टी कर दी गई है कि आगामी मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा 1 जून को विश्व स्तर पर लॉन्च किया जाएगा।
लॉन्चिंग की पुष्टी के बाद फोन को एक सऊदी रिटेल वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा के बारे में काफी कुछ पता चला है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।
मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा की कीमत का भी खुलासा हुआ है। ये फोन सिंगल वेरिएंट के साथ आ सकता है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत SAR 3,999 (लगभग 88,400 रुपये) हो सकती है। ये स्मार्टफोन ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और वीवा मैजेंटा कलर ऑप्शन्स के साथ है।
सऊदी रिटेल वेबसाइट नेक्स्ट डॉट कॉम से पता चला है कि फोन में 2640 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.9 इंच का फुल-एचडी+ पोलेड इनर डिस्प्ले है। जबकि, बाहरी डिस्प्ले 3.5 इंच का हो सकता है। ये फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC के साथ होगा। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज होगा। बॉक्स के बाहर ये फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है।
वहीं, अगर कैमरे की बात करें तो मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा में डुअल रियर कैमरा मिलेगा, जोकि 13 मेगापिक्सल सेंसर के प्राइमरी कैमरे के साथ हो सकता है। फोन के फ्रंट में 32MP और 8MP का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 3,800mAh की बैटरी है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: