Motorola Edge 40 Pre Book Now: मोटोरोला ने हाल ही में अपना 30 हजार रुपये से कम कीमत का स्मार्टफोन पेश किया है। मोटोरोला एज 40 को लेकर पहले ही काफी जानकारी सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब लॉन्च के बाद मोटोरोला एज 40 स्मार्टफोन को प्री-बुक के लिए भी उपलब्ध कर दिया गया है। आइए फोन की कीमत, प्री-बुकिंग से लेकर स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

Motorola Edge 40 की प्री-बुकिंग शुरू

भारतीय बाजार में 23 मई 2023 को मोटोरोला एज 40 लॉन्च किया गया है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन को प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक वेबसाइट से भी फोन को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

विज्ञापन

Motorola Edge 40 की कीमत

मोटोरोला एज 30 के उत्तराधिकारी के रूप में आया मोटोरोला एज 40 प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसका सिंगल वेरिएंट- 8GB रैम और 256GB स्टोरेज भारत में पेश किया गया है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है लेकिन सिर्फ 27,999 रुपये में फोन को प्री-बुक ऑफर के दौरान फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है।

Motorola Edge 40 की बिक्री कब से शुरू है?

भारतीय बाजार में मोटोरोला एज 40 को 30 मई 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट से आप फोन को खरीद सकेंगे। मोटोरोला एज 40 के एक्लिप्स ब्लैक, लूनर ब्लू और नेबुला ग्रीन जैसे तीन कलर ऑप्शन्स हैं।

विज्ञापन

ऑफर्स की बात करें तो फोन को 5,000 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 2 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। इसका फायदा उठाकर फोन को 27,999 रुपये की जगह 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

Motorola Edge 40 के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले- 6.55 इंच का फुल-एचडी+ पोलेड डिस्प्ले।

रैम- 8GB LPDDR4x

विज्ञापन

स्टोरेज- 256GB USF 3.1

प्रोसेसर- ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 5G SoC

विज्ञापन

कैमरा- 50MP + 13MP | 32MP Front Camera

बैटरी- 4400mAh (68W टर्बोपावर वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ