मोटोरोला ने भारत में अपनी G-सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च कर दिया है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है. इसके अलावा 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर 63 घंटे तक चल सकता है. इसकी कीमत भी 27,999 रुपये रखी गई है. जानते हैं Moto G Max में क्या-क्या खास मिलता है.
एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ फोन
Moto G Max को भारत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 27,999 रुपये हैं. फोन में Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga और Pantone Stargazer कलर में मिलेगा. इसकी सेल 20 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरु होगी और फोन Flipkart से खरीदा जा सकेगा.
लॉन्च ऑफर में मिलेगा डिस्काउंट
लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिकाउंट मिलेगा. इसके अलावा कंपनी 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है
120Hz डिस्प्ले और Snapdragon चिप
Moto G Max में 6.72 इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 है और ह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन की सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है.
ये भी पढ़ें- इंस्टग्राम ने 10 साल बाद बदला लोगो, इंटरनेट पर मचा बवाल, जानें इस चेंज पर क्या बोले यूजर्स
फोन में 4nm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 6GB LPDDR5X रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. रैम बूस्ट फीचर की मदद से स्टोरेज का इस्तेमाल करके वर्जुअल रैम को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिलता है.
कैसा है कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का Sony LYTIA 600 मेन कैमरा है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइज कैमरा दिय गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
7,000mAh की बड़ी बैटरी
Moto G Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है. फोन में 30W TurboPower चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 63 घंटे तक चल सकता है. बड़ी बैटरी की वजह से फोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जिन्हें बार-बार चार्जिंग की परेशानी पसंद नहीं है.
Android 16 और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Moto G Max Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है. कंपनी ने फोन के लिए दो Android OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. यानी फोन को लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
5G से लेकर 3.5mm जैक तक
कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1 और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है. धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है.
Moto G Max में बड़ी बैटरी के साथ 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 5G कनेक्टिविटी और Android 16 जैसे फीचर्स मिलते हैं. ऐसे एक ऑलराउंडर फोन चाहते हैं तो ये अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
ये भी पढ़ें- लैपटॉप चार्जर के केबल पर क्यों लगा होता है ये छोटा सिलिंडर? क्या होता है इसका काम