लैपटॉप चार्जर के केबल पर क्यों लगा होता है ये छोटा सिलिंडर? क्या होता है इसका काम

लैपटॉप के चार्जिंग केबल पर लगा छोटा सा सिलिडंर आपने भी जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं ये क्या है और इसका काम क्या है? चलिए समझते हैं.

Laptop charger Ferrite Bead
1 / 7
Laptop charger Ferrite Bead

Advertisment

इलेक्ट्रिकल शोर को कम करता है

इलेक्ट्रिकल शोर को कम करता है2 / 7

लैपटॉप का चार्जर AC यानी अल्टरनेटिंग करंट को DC यानी डायरेक्ट करंट में बदलता है. इस प्रक्रिया के दौरान हाई-फ्रिक्वेंसी इलेक्ट्रिकल शोर पैदा हो सकता है. Ferrite Choke इसी शोर को कम करने में मदद करता है. ताकि इस्तेमाल के समय शोर सुनाई ना दें.

विज्ञापन

दूसरे सिग्नल को प्रभावित होने से रोकता है

दूसरे सिग्नल को प्रभावित होने से रोकता है3 / 7

Ferrite Bead एक तरह के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फिल्टर की तरह काम करता है. यह केबल से निकलने वाले अनचाहे इलेक्ट्रिकल सिग्नल को बाहर फैलने से रोकने में मदद करता है. साथ ही आसपास मौजूद दूसरे सिग्नल केबल में इंटरफेयर न करें इसका भई ध्यान रखता है.

आसपास के इलेक्ट्रॉनिक्स को भी रखता है सुरक्षित

आसपास के इलेक्ट्रॉनिक्स को भी रखता है सुरक्षित4 / 7

चार्जर केबल के अंदर कॉपर वायर होता है और करंट को AC से DC में बदलन के दौरान इलेक्ट्रिकल नॉइस पैदा हो सकता है. अगर यह शोर बाहर फैलता है तो आसपास के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रभावित हो सकते हैं. Ferrite Choke ऐसा होने से रोकता है.

विज्ञापन

लैपटॉप के हार्डवेयर को बचाने में मददगार

लैपटॉप के हार्डवेयर को बचाने में मददगार5 / 7

लैपटॉप को चलने और चार्ज होने के लिए DC करंट की जरूरत होती है. चार्जिंग ब्रिक AC को DC में बदलता है लेकिन करंट का फ्लो हमेश पूरी तरह साफ नहीं होता. Ferrite Bead अनचाहे इलेक्ट्रिकल शोर को कम करके करंट को ज्यादा स्थिर रखने में मदद करता है.

नए Type-C चार्जर में क्यों नहीं दिखता?

नए Type-C चार्जर में क्यों नहीं दिखता?6 / 7

आजकल कई नए लैपटॉप चार्जर में Ferrite Choke या उससे जुड़े फिल्टर कंपोनेंट बार से दिखाई नहीं देते. खासकर Type-C वाले मॉडर्न चार्जर में इन्हें कई बार चार्जिंग ब्रिक के अंदर ही लगाया जाता है. इसलिए ये नजर नहीं आता.

विज्ञापन

छोटा सा हिस्सा, लेकिन काम बड़ा

छोटा सा हिस्सा, लेकिन काम बड़ा7 / 7

अगली बार लैपटॉप का चार्जर देखते समय केबल पर लगे इस छोटे सिलिंडर को नजरअंदाज नकरें. Ferrite Bead इलेक्ट्रिकल शोर और अनचाहे सिग्नल को कम करने में मदद करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन