इंस्टग्राम ने करीब 10 साल बाद अपने नाम लिखन के अंदाज यानी वर्डमार्क में बदलाव किया है. कंपनी ने अपने मशहूर स्क्रिपट स्टाइल को पूरी तरह नहीं बदला है लेकिन अक्षरों के आकार औ डिजाइन को नया रूप दिया है. बदलाव छोटै है लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा काफी ज्यादा हो रही है. खासतौर पर नए ‘r’ अक्षर को लेकर यूजर्स अगल-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. जहां कुछ लोगों को नया डिजाइन मॉडर्न और क्लीन लग रहा है तो कुछ इसे देखकर Instagram को मजाक में Instagzam कह रहे हैं.
10 साल बाद बदला Instagram का Wordmark
इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने इंस्टाग्राम और थ्रेडस पर नई वर्ड मार्क की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ऐप के सबसे ऊपर दिखाई देने वाले Instagram नाम की टाइपोग्राफी को नया रूप दिया गया है. कंपनी ने अक्षरो को पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प, क्लीन और आधुनिक बनाने की कोशिश की है. हालांकि Instagram की पहचान वाली स्क्रिप्ट स्टाइल को बरकरार रखा गया है.
कैमरा आइकन में नहीं हुआ बदलाव
इस बदलाव की खास बात यह है कि Instagram ने अपना पूरा लोगो नहीं बदला है. ऐप का रंगीन ग्रेडिएंट वाला कैमरा आइकन पहले ही तरह ही दिखाई देगा. यानी कंपनी ने फिलहाल सिर्फ Instagram नाम लिखने के लिए इस्तेमाल होने वाली टाइपोग्राफी को बदला है. इससे ब्रांड की पुरानी पहचान भी बनी रहती है और डिजाइन को नया लुक भी मिल जाता है.
नए डिजाइन पर बंटी यूजर्स की राय
10 साल बाद आए इस बदलाव को लेकर Instagram यूजर्स की राय एक जैसी नहीं है. कई लोगों ने नए डिजाइन को पसंद किया है और इसे ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न बताया है. वहीं कुछ यूजर्स को नया वर्डमार्क पहले जैसा सहज नही लगा. कुछ लोगों ने तो इसे AI से बनाया हुआ डिजाइन तक बनाया हुआ डिजाइन तक बता दिया.
नए ‘r’ अक्षर की सबसे ज्यादा चर्चा
नए वर्डमार्क में सबसे ज्यादा ध्यान Instagram के ‘r’ अक्षर पर जा रहा है. इसके नए डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं. एक यूजर ने मजाकर करते हुए लिए कि नया वर्डमार्क Instagram के बजाय Instagzam जैसे दिखाई देता है. यही वजह है कि छोटे से डिजाइन बदलाव का यह हिस्सा इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.
2016 में आया था बड़ा बदलाव
Instagram की विजुअल पहचान में इससे पहले बड़ा बदलाव 2016 में हुआ था. उस समय कंपनी ने अपने पुराने भूरे कैमरा लोगो को हटाकर रंगीन ग्रेडिएंट वाला नया कैमरा आइकन पेश किया था. इसी के साथ ऐप का पूरा विजुअल लुक भी बदला गया था. उस समय बदलाव काफी बड़ा माना गया था.
पुराना Wordmark बना Instagram की पहचान
2016 के बाद Instagram का कर्सिव वर्डमार्क धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म की पहचान का हिस्सा बन गया. इतने सालों तक लोगों ने Instagram नाम को इसी अंदाज में देखा है. इसलिए अब सिर्फ अक्षरों के डिजाइन में बदलाव भी यूजर्स को आसानी से नजर आ रहा है. लंबे समय एक ही डिजाइन देखने के कारण नया वर्डमार्क लोगों को पहले से काफी अलग लग रहा है.
पूरा लोगो बदलने से कंपनी ने क्यों किया परहेज?
Instagram ने इस बार अपने पूरे लोगो को बदलने के बजाय सीमित बदलाव किया है। इसकी एक बड़ी वजह ब्रांड की पहचान को बनाए रखना हो सकती है. Instagram का कैमरा आइकन आज भी प्लेटफॉर्म की सबसे मजबूत पहचान में से एक है. 2016 में भी कंपनी ने कैमरा आइडिया को पूरी तरह खत्म नहीं किया था, बल्कि उसे सिंपल और रंगीन रूप दिया था.
इस बार Instagram ने सिर्फ अपने नाम की टाइपोग्राफी को नया रूप दिया है. ऐप का रंगीन कैमरा आइकन और ब्रांड की मूल पहचान पहले जैसी ही है. ऐसे में इसे पूरा रीब्रांड कहना सही नहीं होगा.