Motorola लाया तगड़ी बैटरी का सस्ता और धांसू स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार रुपये से भी कम
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Motorola Moto E32 in India: भारतीय बाजार में ग्राहकों के बीच अपनी जगह बनाने के लिए मोटोरोला कई स्मार्टफोन पेश कर रहा है। पिछले कुछ महीनों से एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च किए जा रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर कम बजट के साथ बेहतरीन फीचर्स के फोन्स रहे हैं।
इनमें अब एक और नया फोन शामिल हुआ है जिसका नाम मोटो ई32 है। इसकी कीमत 11 हजार रुपये से कम है। फीचर्स और बैटरी के मामले में बेहतरीन है। इसमें डुअल रियर कैमरे के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। आइए आपको मोटोरोला मोटो ई32 के बारे में बताते हैं।
मोटोरोला का मोटो ई32 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। भारत में मोटो ई32 को 07 अक्टूबर, शुक्रवार को पेश किया गया है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी गई है।
मोटो ई32 को प्लास्टिक बॉडी और 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ तैयार किया गया है। इसका स्क्रीन पैनल HD+ 1600 x 700 pixels रेजुलेशन के साथ है। इसमें MediaTek Helio G37 SoC प्रोसेसर और PowerVR GE8320 GPU का चिपसेट है। फोन में 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड का यूज किया जा सकता है।
बात करें कैमरे की तो मोटो ई32 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP f/1.8 का वाइड कैमरा और 2MP f/2.4 का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। ये फोन Android 12 पर चलता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: