Google Pixel 7 Pro vs iPhone 14 Pro: दोनों एक दूसरे को देंगे टक्कर! जानिए कीमत से लेकर फीचर्स का फर्क
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 7 Pro vs iPhone 14 Pro: गूगल (Google) ने पिक्सल 7 सीरीज लॉन्च कर दिया है। इसमें गूगल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो स्मार्टफोन शामिल है। इस सीरीज में शामिल गूगल पिक्सल 7 प्रो का मुकाबला आईफोन 14 प्रो से हो सकता है। एप्पल ने हाल ही में अपना आईफोन 14 सीरीज (iPhone 14 series) लॉन्च किया था, जिसमें आईफोन 14, आईफोन 14 मैक्स, आईफोन 14 प्रो, आईफोन प्रो मैक्स हैं।
अभी पढ़ें – iPhone 14 Plus पर बंपर ऑफर्स! ऐसे पाएं 22 हजार रुपये से ज्यादा की छूट
वहीं, अब आईफोन 14 प्रो को टक्कर देने के लिए गूगल पिक्सल 7 प्रो लॉन्च हो गया है। ऐसे में अगर आपके लिए ये समझना मुश्किल हो रहा है कि आईफोन 14 प्रो या गूगल पिक्सल 7 प्रो में से कौनसा सबसे बेहतर है। आप दोनों के फीचर्स, कीमत और स्पेशिफिकेशन के अंतर को जानकर खुद तय कर सकते हैं कि कौन सा आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आइए गूगल पिक्सल 7 प्रो और आईफोन 14 प्रो के बीच का अंतर बताते हैं।
अभी पढ़ें – Acer Swift Edge: दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत से लेकर सबकुछ
अगर आप गूगल पिक्सल 7 प्रो खरीदना चाहते हैं तो गूगल स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस फोन पर प्री-ऑर्डर ऑफर भी दिया जा रहा है जिसके जरिए 8,500 रुपये का कैशबैक मिल सकता है।
आईफोन 14 प्रो को आप एप्पल स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कई ई-कॉमर्स साइट पर भी फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है। यहां से फोन को खरीदने पर ऑफर्स को अप्लाई किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: