Apple iPhone 16 Series Launch Date in India: एप्पल, हर साल अपना आईफोन का नया सीरीज लॉन्च करता है। इस बार कंपनी का आईफोन 15 लॉन्च होने के लिए तैयार है। हालांकि, अभी फोन को आने में करीब तीन से चार महीने हैं। बताया जा रहा है कि आईफोन 15 सीरीज सितंबर में लॉन्च किया जाएगा।

अभी आईफोन 15 सीरीज की लॉन्च की पुष्टी हुई ही नहीं कि उससे पहले आईफोन 16 सीरीज की डिटेल्स लीक हो चुकी हैं। जी हां, आईफोन 16 सीरीज में शामिल होने वाला आईफोन 16 प्रो मैक्स अफवाहों का में आ चुका है। इसके तहत फोन के बारे में काफी कुछ लीक हुआ है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

साल 2024 में होगा लॉन्च

एप्पल का आईफोन 16 प्रो मैक्स साल 2024 में लॉन्च हो गया है। बताया जा रहा है कि आईफोन 16 प्रो मैक्स में पूर्ववर्ती की तुलना में बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। लीक की मानें तो आईफोन 16 प्रो मैक्स और आईफोन 16 प्रो अल्ट्रा बड़े डिस्प्ले के साथ होगा। ये फोन 165mm लंबा और 77.2mm चौड़ा बन सकता है।

हालांकि, अभी तक आगामी आईफोन 15 किन-किन बदलाव या कब लॉन्च हो सकता है, इसे लेकर कंपनी ने कोई पुष्टी नहीं की है। उम्मीद है कि अगस्त या सितंबर में फोन को इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। इसके बाद आईफोन 15 सीरीज की जानकारी सामने आ सकती है।

मिल सकता है बड़ा डिस्प्ले

एप्पल द्वारा पेश किए जाने वाले आईफोन 16 प्रो मैक्स और आईफोन 16 प्रो अल्ट्रा का डिस्प्ले बडा हो सकता है। कथित तौर पर आईफोन 16 प्रो अल्ट्रा 6.9 इंच की लंबी स्क्रीन के साथ देखा जा सकेगा। इसी तरह की बड़ी स्कीन के साथ Apple iPhone 16 Pro Max भी मिल सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ