Mothers Day Gift Ideas: मदर्स डे पर मां को देना चाहते हैं तोहफा? ये स्मार्टफोन्स हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन्स, जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Mothers Day Gift Ideas: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल 14 मई, रविवार को मातृ दिवस यानी मदर्स डे है। इस अवसर पर आप अपनी मां को क्या खास तोहफा देने वाले हैं? या फिर उनके लिए क्या कुछ खास प्लानिंग कर रहे हैं?
अगर अभी तक ये डिसाइड नहीं किया है तो हम आपके लिए कुछ गिफ्ट आइडियाज (Mothers Day Gift Ideas 2023) लेकर आए हैं, जो शायद आपके लिए ये तय करना आसान कर दे कि मदर्स डे पर गिफ्ट क्या किया जाए। आइए आपको कुछ किफायती स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं जो 10 हजार रुपये से कम (Cheapest Smartphone under 10000) में आते हैं।
पोको सी51 का 64 जीबी 6,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। ये फोन 4 जीबी रैम और 1 टीबी तक बढ़ाए जाने वाले स्टोरेज के साथ है। 8MP रियर कैमरा और 5MP के साथ फ्रंट कैमरा वाला ये फोन 6.52 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी और हेलियो G36 प्रोसेसर है।
मोटोरोला का मोटो ई13 फोन 10 हजार से कम में आता है। इसकी फ्लिपकार्ट पर कीमत 7,499 रुपये है। इसमें 6.5-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। फोन यूनीएसओसी टी606 प्रोसेसर के साथ है। ये फोन Android 13 गो एडिशन को बूट करता है।
लावा ब्लेज 2 फोन 10 हजार रुपये से कम में आता है। फोन को 8,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा चुका है। ये फोन 18W फास्ट चार्जर और टाइप सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। फोन में 6.5-इंच एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। ये फोन हाई AnTuTu बेंचमार्क स्कोर के साथ Unisoc T616 प्रोसेसर के साथ है।
इनफिनिक्स हॉट 30आई भी 10 हजार रुपये से कम का फोन है। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये है। फोन में 6.6 इंच एचडी+ डिस्प्ले है। बैक में 50MP + AI लेंस कैमरा है। फ्रंट में 5MP का सेल्फी और वीडियो चैट के लिए कैमरा है।
रेडमी 10 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। फोन के बैक में 50MP + 2MP रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में 5MP का कैमरा है। फोन हेक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से चलता है। इसमें 6.7 इंच एचडी+ डिस्प्ले और 6000 mAh लिथियम पॉलिमर बैटरी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: