मानसून की बारिश जहां मौसम को खुशनुमा बनाती है, वहीं स्कूल-कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स और दफ्तर जाने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ा देती है. झमाझम बारिश के बीच फोन, लैपटॉप, ईयरबड्स और पावरबैंक जैसे गैजेट्स को पानी से बचाकर ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं होता. अगर इनमें थोड़ा सा भी पानी चला जाए, तो आपकी जेब पर भारी चपत लग सकती है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ बेहद आसान और किफायती तरीके अपनाकर आप अपने कीमती सामान को बड़े नुकसान से सुरक्षित रख सकते हैं.
वाटरप्रूफ पाउच लाएंगे आपके काम
बारिश में अगर आपको रोजाना बाहर निकलना पड़ता है, तो वाटरप्रूफ पाउच सबसे अच्छा सहारा हैं. बाजार में महज 100 से 200 रुपये में मिलने वाले ये ट्रांसपेरेंट पाउच आपके फोन, पावरबैंक और ईयरबड्स को भीगने से बचाते हैं. इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें इस्तेमाल करते हुए फोन की टचस्क्रीन आराम से काम करती है. यानी आपको फोन चलाने के लिए उसे पाउच से बाहर निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
वाटरप्रूफ स्किन से मिलेगी सुरक्षा
अगर आपको पाउच इस्तेमाल करना पसंद नहीं है, तो वाटरप्रूफ स्किन एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इसे फोन पर लगाने के बाद यह आसानी से दिखाई नहीं देती, जिससे आपके फोन का असली लुक खराब नहीं होता. हालांकि, यह हल्की-फुल्की नमी और पानी के छींटों से तो बचा सकती है, लेकिन भारी बारिश में पाउच जितनी सुरक्षा नहीं दे पाती.
ये भी पढ़ें- फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप रखना चाहिए? जान लें काम की बात वरना खराब हो सकता है कंप्रेसर
स्पाईक गार्ड से बचाएं अपने इलेक्ट्रॉनिक्स
मानसून के दिनों में बिजली का कोई भरोसा नहीं रहता और अचानक से वोल्टेज का बढ़ना आम बात है. वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से लैपटॉप का चार्जर, वाई-फाई राउटर और टीवी जैसे उपकरण जल सकते हैं. इस समस्या से बचने के लिए सर्ज प्रोटेक्शन वाला स्पाईक गार्ड जरूर खरीदें. 1,000 रुपये से कम में मिलने वाला यह बोर्ड अचानक बढ़े वोल्टेज को खुद झेल लेता है और आपके उपकरणों तक नुकसान नहीं पहुंचने देता.
भीगे हुए गैजेट्स पर न करें यह गलती
अगर बारिश के दौरान आपका फोन या लैपटॉप भीग जाता है, तो भूलकर भी उसे तुरंत चार्जिंग पर न लगाएं. ऐसा करने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है और डिवाइस पूरी तरह खराब हो सकता है. सबसे पहले डिवाइस को किसी हवादार जगह पर रखकर अच्छे से सूखने दें, उसके बाद ही चार्जर से जोड़ें.
ये भी पढ़ें- Jio का धमाकेदार Freedom ऑफर! 15 महीने तक 100Mbps इंटरनेट, 12 OTT ऐप्स फ्री, बस एक बार करना होगा रिचार्ज
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
7 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines