फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप रखना चाहिए? जान लें काम की बात वरना खराब हो सकता है कंप्रेसर

कहीं आपने भी तो जगह बचाने के लिए फ्रिज को दीवर से सटाकर नहीं रखा है? अगर ऐसा है तो ये छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है. इसलिए यहां जानते हैं कि फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप छोड़ना जरूरी है.

gap

फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप रखना चाहिए?

विज्ञापन

फ्रिज घर की सबसे जरूरी मशीनों मेंसे एक है, लेकिन इसे सही जगह रखना और सही तरीके से इसका इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है. आमतौर पर देखा जाता है कि लोग जगह बचाने के लिए फ्रिज को बिल्कुल दीवार से सटाकर रख देते हैं. लेकिन आपकी ये छोटी सी गलती फ्रिज की कूलिंग, बिजली खपत और उसकी उम्र तीनों पर असर डाल सकती है. ऐसे फ्रिज को लंबी समय तक चलाने के लिए उसे दीवार से सही दूरी पर रखना बेहद जरूरी है.

दीवार से सटाकर रखने से क्यों होती है परेशानी?

फ्रिज के पीछे या कॉर्नर पर कंप्रेसर और कंडेसर कॉइल लगे होते हैं. जब फ्रिज चलता है तो ये हिस्से हीट पैदा करते हैं. इस हीट को बाहर निकलने के लिए पर्याप्त जगह चाहिए होती है. अगर फ्रिज दीवार से पूरी तरह सटा रहेगा तो गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाएगी और वहीं घुमती रहेगी. जिसका सीधा असर इसके कूलिंग सिस्टम पर पड़ता है और फ्रिज को अपने टेंपरेचर को मेंटेन करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

विज्ञापन

कितना गैप छोड़ना चाहिए?

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रिज के पीछे कम से कम 4 से 6 इंच का गैप जरूर होना चाहिए. इसके अलावा दोनों किनारों पर भी कुछ इंच की जगह खाली रखना बेहतर माना जाता है. इससे हवा आसानी से कंडेंसर कॉइल के आसपास घुमती रही और हीट बाहन निकल जाती है. सही एयरफ्लो मिलने पर फ्रिज सामान्य तरीके से काम करता है और उसे ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ता.

बिजली का बिल भी बढ़ सकता है

जब हीट बाहर नहीं निकलती तो कंप्रोसर को बार-बार ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसका मतलब है कि फ्रिज ज्यादा बिजली खर्च करता है. शुरुआत में ये फर्क काफी कम लग सकता है, लेकिन लंबे समय तक यही आदत बिजली बिल को बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

इन संकेतों को नजरअंदाज न करें

खराब एयरफ्लो की वजह से फ्रिज तुरंत खराब नहीं होता, लेकिन समय के साथ कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं. जैसे-

  • फ्रिज का कंप्रोसर पहले से ज्यादा देर तक लगातार चलता रहे. 
  • कूलिंग पहले जैसी इफेक्टिव न लगे.
  • फ्रिज का पिछला हिस्सा जरूरत से ज्यादा गर्म महसूस हो.
  • बिजली बिजल अचानक बढ़ने लगे.

ये भी पढ़ें- मोबाइल-लैपटॉप पर बने इस ‘X डस्टबिन’ का क्या मतलब हैं? 99% लोग नहीं जानते

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ