खबर की मुख्य बातें:-
- मोबाइल यूजर्स को जल्द महंगा रिचार्ज करना पड़ सकता है, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां प्लान्स की कीमतों में 12-15% तक बढ़ोतरी कर सकती हैं.
- Jio, Airtel और Vi अगले कुछ महीनों में टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में हैं, जिसका असर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों पर पड़ेगा.
- 5G नेटवर्क विस्तार, बढ़ती डेटा खपत और कंपनियों की ARPU बढ़ाने की रणनीति को कीमत बढ़ने की बड़ी वजह माना जा रहा है.
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एक बार फिर हलचल मच गई है. देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स की जेब पर पर अब बोझ बढ़ने वाला है, क्योंकि प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां अगले तीन से चार महीनों में अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में 12 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं. ब्रोकरेज फर्म ‘सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च’ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बाजार में अब बहुत सीमित बड़ी कंपनियां (जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया) बची हैं. इस वजह से बाजार में प्रतिस्पर्धा (कंपटीशन) कम हो गई है और साथ ही, 4जी और 5जी सेवाओं की बढ़ती मांग के चलते कंपनियों के लिए कीमतें बढ़ाना आसान हो गया है. माना जा रहा है कि इसका असर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों पर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान! रोज मिलेगा 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS
टेलीकॉम कंपनियों की प्रति ग्राहक कमाई (ARPU) में सुधार
इस समय बाजार में मोबाइल यूजर्स तेजी से हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए 5G नेटवर्क की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. इसके साथ ही देश में पोस्टपेड ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. यही बड़ी वजह है कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के दौरान कंपनियों की औसत प्रति ग्राहक आय यानी एआरपीयू (ARPU – Average Revenue Per User) में 1 से 1.5 प्रतिशत की बढ़त होने का अनुमान है. बेहतर नेटवर्क और ज्यादा डेटा खपत के कारण कंपनियों का मुनाफा लगातार मजबूत हो रहा है.
कस्टमर्स जोड़ने की रेस में कौन आगे, कौन पीछे?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानना है कि इस मूल्य वृद्धि के बीच भी रिलायंस जियो (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपनी मजबूत स्थिति का फायदा उठाएंगे और वोडाफोन आइडिया (Vi) के ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करना जारी रखेंगे. एक अनुमान के मुताबिक, इस तिमाही में रिलायंस जियो के साथ लगभग 70 लाख और भारती एयरटेल के साथ करीब 50 लाख नए ग्राहक जुड़ सकते हैं. इसके मुकाबले संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क से सिर्फ 2 लाख नए यूजर्स जुड़ने की उम्मीद जताई गई है. वोडाफोन आइडिया को भारतीय मार्केट में आगे बढ़ने और मजबूती के साथ पकड़ बनाए रखने के लिए नई रणनीतियों पर काम करना पड़ेगा.
हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार
देश में न सिर्फ मोबाइल बल्कि घर और दफ्तरों के लिए ब्रॉडबैंड सेवाओं की मांग भी बहुत तेजी से बढ़ रही है. वर्तमान में रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियां देश के 90 प्रतिशत से ज्यादा जिलों में अपनी 5G सेवाएं पहुंचा चुकी हैं. अब इन कंपनियों का मुख्य ध्यान बाजार में मौजूद 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अपने बेहतर नेटवर्क से जोड़ना है. इसके साथ ही 5G आधारित फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और होम ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में भी विकास की अपार संभावनाएं देखी जा रही हैं.
क्यों बढ़ाई जाएंगी प्लान की कीमत?
आज के समय में डिजिटल इंडिया के दौर में हर नागरिक की इंटरनेट पर निर्भरता पहले से बहुत बढ़ गई है. ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम, डिजिटल पेमेंट और मनोरंजन (ओटीटी प्लेटफॉर्म) के लिए लोगों को हर दिन ज्यादा से ज्यादा डेटा की आवश्यकता होती है. ग्राहकों की इसी बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को अपने बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को लगातार अपग्रेड करना पड़ता है. बेहतर कनेक्टिविटी और बिना रुकावट के कॉलिंग की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ही कंपनियां अब अपने प्लान्स की कीमतों में बदलाव कर रही हैं.
अब हर हाथ में इंटरनेट
आज भारत के ग्रामीण इलाकों से लेकर बड़े शहरों तक सूचना और डिजिटल सेवाएं आम लोगों के जीवन का मुख्य हिस्सा बन चुकी हैं. सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर बैंकिंग के काम तक, सब कुछ मोबाइल स्क्रीन पर सिमट गया है. यही कारण है कि टेलीकॉम कंपनियां अब सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं, बल्कि क्लाउड स्टोरेज, सिक्योरिटी ऐप्स और डिजिटल एंटरटेनमेंट जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी अपने प्लान्स के साथ जोड़कर दे रही हैं ताकि यूजर्स को एक ही जगह सारी सुविधाएं मिल सकें.
प्लान महंगा होने से पहले क्या करें?
कुछ महीनों बाद महंगे प्लान खरीदने से बेहतर है कि आप अभी एक साल वाला प्लान खरीद लें. ऐसा करने से जब प्लान की कीमतें बढ़ेंगी, तब आपको उस टेंशन से काफी बद तक छुटकारा मिल सकेगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि अभी तमाम कंपनियों का एक साल का रिचार्ज प्लान कितने का है, तो नीचे हम पूरी लिस्ट लगा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने बजट और भविष्य के फायदे के अनुसार, रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं.
| टेलीकॉम कंपनी | प्लान कीमत | वैधता | डेटा | कॉलिंग | अन्य फायदे |
|---|---|---|---|---|---|
| Jio | ₹3599 | 365 दिन | 2.5GB/दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग | 100 SMS/दिन, JioTV, JioAICloud 50GB स्टोरेज, JioHome 2 महीने फ्री ट्रायल |
| Airtel | ₹2249 | 365 दिन | कुल 30GB डेटा | अनलिमिटेड कॉलिंग | 3600 SMS, डेटा खत्म होने पर 50 पैसे/MB शुल्क |
| Vi (Vodafone Idea) | ₹3599 | 365 दिन | 2GB/दिन | अनलिमिटेड कॉलिंग | 100 SMS/दिन, रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर |
मुख्य निष्कर्ष- भारतीय मोबाइल यूजर्स की जेब पर आने वाले समय में रिचार्ज महंगा होने का असर पड़ सकता है. टेलीकॉम कंपनियां बेहतर नेटवर्क, 5G सेवाओं और बढ़ते खर्चों को देखते हुए टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में हैं. अगर आप लंबे समय तक कम कीमत में मोबाइल सेवा का फायदा लेना चाहते हैं, तो कीमत बढ़ने से पहले एनुअल रिचार्ज प्लान लेना फायदेमंद हो सकता है.
यह भी पढ़ें: फोन की एक सेटिंग बताएगी आपके इलाके में किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे दमदार
मोबाइल रिचार्ज कितने प्रतिशत तक महंगा हो सकता है?
नई कीमतें कब से लागू हो सकती हैं?
किन ग्राहकों पर इसका असर पड़ेगा?
रिचार्ज प्लान महंगे क्यों किए जा रहे हैं?
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
22 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines