फोन की एक सेटिंग बताएगी आपके इलाके में किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे दमदार

नया सिम खरीदने से पहले एक छोटी-सी सेटिंग चेक करना आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती है. बिना किसी ऐप के आप मिनटों में पता लगा सकते हैं कि आपके इलाके में किस कंपनी का 4G/5G नेटवर्क सबसे बेहतर है, जिससे बाद में कॉल ड्रॉप और स्लो इंटरनेट जैसी समस्याओं से बच सकते हैं.

Ntrk
1 / 7

मोबाइल अब सिर्फ कॉलिंग और चैटिंग का साधन नहीं रह गया है. बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, ऑफिस का काम और मनोरंजन समेत कई जरूरी काम स्मार्टफोन और इंटरनेट पर निर्भर हैं. ऐसे में अगर बार-बार नेटवर्क की समस्या आती है, तो नया सिम खरीदने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके इलाके में किस कंपनी का नेटवर्क सबसे बेहतर काम करता है.

विज्ञापन

जल्दबाजी में सिम खरीदना पड़ सकता है भारी

जल्दबाजी में सिम खरीदना पड़ सकता है भारी2 / 7

कई लोग बिना जांच-पड़ताल किए नया सिम कार्ड खरीद लेते हैं. बाद में उन्हें कॉल ड्रॉप, धीमी इंटरनेट स्पीड और बार-बार नेटवर्क गायब होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सही नेटवर्क चुनने के लिए पहले अपने क्षेत्र की कनेक्टिविटी जांच लेना बेहतर विकल्प है.

विज्ञापन

बिना किसी ऐप के करें नेटवर्क की जांच

बिना किसी ऐप के करें नेटवर्क की जांच3 / 7

अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. आपके स्मार्टफोन में पहले से मौजूद एक सेटिंग की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि आपके आसपास किन-किन मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क उपलब्ध हैं. ये भी पढ़ें- फोन के ऊपर-नीचे बने छोटे छेद आखिर किस काम आते हैं? 90% लोग नहीं जानते इसका जवाब

फोन की सेटिंग में मिलेगा यह फीचर

फोन की सेटिंग में मिलेगा यह फीचर4 / 7

सामान्य तौर पर यह फीचर ऑटोमैटिक मोड पर रहता है, इसलिए ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती. अगर आप इसे मैन्युअल मोड पर बदलते हैं, तो फोन आसपास मौजूद सभी उपलब्ध मोबाइल नेटवर्क को खोजकर उनकी सूची दिखा देता है.

विज्ञापन

ऐसे करें नेटवर्क चेक

ऐसे करें नेटवर्क चेक5 / 7

सबसे पहले फोन की Settings में जाएं. इसके बाद Mobile Network या SIM & Mobile Network विकल्प खोलें. अब Network Selection को Automatic से बदलकर Manual कर दें. कुछ सेकंड बाद फोन आसपास मौजूद सभी मोबाइल नेटवर्क को स्कैन करके स्क्रीन पर दिखा देगा. ये भी पढ़ें- बंद हो गया mAadhaar ऐप, अब घर बैठे आधार में ऐसे बदलें मोबाइल नंबर

इससे मिलेगा सही नेटवर्क चुनने में फायदा

इससे मिलेगा सही नेटवर्क चुनने में फायदा6 / 7

नेटवर्क की सूची देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपके इलाके में किस कंपनी का 4G या 5G नेटवर्क उपलब्ध है. इससे नया सिम खरीदने से पहले बेहतर फैसला लेना आसान हो जाता है, क्योंकि अच्छी सेवा सिर्फ कंपनी के नाम से नहीं, बल्कि आपके क्षेत्र में उसके सिग्नल की गुणवत्ता और उपलब्धता पर भी निर्भर करती है.

विज्ञापन

जांच करते समय रखें इस बात का ध्यान

जांच करते समय रखें इस बात का ध्यान7 / 7

नेटवर्क की जांच केवल घर के एक ही कोने में खड़े होकर न करें. घर के अलग-अलग कमरों और स्थानों पर जाकर नेटवर्क सर्च करें. ऐसा करने से आपको पता चल जाएगा कि किस कंपनी का सिग्नल पूरे घर में सबसे मजबूत और स्थिर मिलता है, जिससे सही सिम चुनना आसान हो जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन