---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Mobile Recharge Price Hike: मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका, 15% तक महंगे होंगे रिचार्ज प्लान, जानें कब से बढ़ेगी कीमत

भारतीय टेलीकॉम कंपनियां (Jio, Airtel, Vi) अगले तीन-चार महीनों में रिचार्ज प्लान्स की कीमतें 12% से 15% तक बढ़ा सकती हैं. 5G विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और ARPU सुधारने की रणनीति के चलते प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

---विज्ञापन---

खबर की मुख्य बातें:-

  • मोबाइल यूजर्स को जल्द महंगा रिचार्ज करना पड़ सकता है, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां प्लान्स की कीमतों में 12-15% तक बढ़ोतरी कर सकती हैं.
  • Jio, Airtel और Vi अगले कुछ महीनों में टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में हैं, जिसका असर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों पर पड़ेगा.
  • 5G नेटवर्क विस्तार, बढ़ती डेटा खपत और कंपनियों की ARPU बढ़ाने की रणनीति को कीमत बढ़ने की बड़ी वजह माना जा रहा है.

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एक बार फिर हलचल मच गई है. देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स की जेब पर पर अब बोझ बढ़ने वाला है, क्योंकि प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां अगले तीन से चार महीनों में अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में 12 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं. ब्रोकरेज फर्म ‘सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च’ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बाजार में अब बहुत सीमित बड़ी कंपनियां (जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया) बची हैं. इस वजह से बाजार में प्रतिस्पर्धा (कंपटीशन) कम हो गई है और साथ ही, 4जी और 5जी सेवाओं की बढ़ती मांग के चलते कंपनियों के लिए कीमतें बढ़ाना आसान हो गया है. माना जा रहा है कि इसका असर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों पर पड़ेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान! रोज मिलेगा 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS

टेलीकॉम कंपनियों की प्रति ग्राहक कमाई (ARPU) में सुधार

इस समय बाजार में मोबाइल यूजर्स तेजी से हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए 5G नेटवर्क की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. इसके साथ ही देश में पोस्टपेड ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. यही बड़ी वजह है कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के दौरान कंपनियों की औसत प्रति ग्राहक आय यानी एआरपीयू (ARPU – Average Revenue Per User) में 1 से 1.5 प्रतिशत की बढ़त होने का अनुमान है. बेहतर नेटवर्क और ज्यादा डेटा खपत के कारण कंपनियों का मुनाफा लगातार मजबूत हो रहा है.

---विज्ञापन---

कस्टमर्स जोड़ने की रेस में कौन आगे, कौन पीछे?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानना है कि इस मूल्य वृद्धि के बीच भी रिलायंस जियो (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपनी मजबूत स्थिति का फायदा उठाएंगे और वोडाफोन आइडिया (Vi) के ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करना जारी रखेंगे. एक अनुमान के मुताबिक, इस तिमाही में रिलायंस जियो के साथ लगभग 70 लाख और भारती एयरटेल के साथ करीब 50 लाख नए ग्राहक जुड़ सकते हैं. इसके मुकाबले संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क से सिर्फ 2 लाख नए यूजर्स जुड़ने की उम्मीद जताई गई है. वोडाफोन आइडिया को भारतीय मार्केट में आगे बढ़ने और मजबूती के साथ पकड़ बनाए रखने के लिए नई रणनीतियों पर काम करना पड़ेगा.

हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार

देश में न सिर्फ मोबाइल बल्कि घर और दफ्तरों के लिए ब्रॉडबैंड सेवाओं की मांग भी बहुत तेजी से बढ़ रही है. वर्तमान में रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियां देश के 90 प्रतिशत से ज्यादा जिलों में अपनी 5G सेवाएं पहुंचा चुकी हैं. अब इन कंपनियों का मुख्य ध्यान बाजार में मौजूद 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अपने बेहतर नेटवर्क से जोड़ना है. इसके साथ ही 5G आधारित फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और होम ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में भी विकास की अपार संभावनाएं देखी जा रही हैं.

---विज्ञापन---

क्यों बढ़ाई जाएंगी प्लान की कीमत?

आज के समय में डिजिटल इंडिया के दौर में हर नागरिक की इंटरनेट पर निर्भरता पहले से बहुत बढ़ गई है. ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम, डिजिटल पेमेंट और मनोरंजन (ओटीटी प्लेटफॉर्म) के लिए लोगों को हर दिन ज्यादा से ज्यादा डेटा की आवश्यकता होती है. ग्राहकों की इसी बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को अपने बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को लगातार अपग्रेड करना पड़ता है. बेहतर कनेक्टिविटी और बिना रुकावट के कॉलिंग की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ही कंपनियां अब अपने प्लान्स की कीमतों में बदलाव कर रही हैं.

अब हर हाथ में इंटरनेट

आज भारत के ग्रामीण इलाकों से लेकर बड़े शहरों तक सूचना और डिजिटल सेवाएं आम लोगों के जीवन का मुख्य हिस्सा बन चुकी हैं. सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर बैंकिंग के काम तक, सब कुछ मोबाइल स्क्रीन पर सिमट गया है. यही कारण है कि टेलीकॉम कंपनियां अब सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं, बल्कि क्लाउड स्टोरेज, सिक्योरिटी ऐप्स और डिजिटल एंटरटेनमेंट जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी अपने प्लान्स के साथ जोड़कर दे रही हैं ताकि यूजर्स को एक ही जगह सारी सुविधाएं मिल सकें.

---विज्ञापन---

प्लान महंगा होने से पहले क्या करें?

कुछ महीनों बाद महंगे प्लान खरीदने से बेहतर है कि आप अभी एक साल वाला प्लान खरीद लें. ऐसा करने से जब प्लान की कीमतें बढ़ेंगी, तब आपको उस टेंशन से काफी बद तक छुटकारा मिल सकेगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि अभी तमाम कंपनियों का एक साल का रिचार्ज प्लान कितने का है, तो नीचे हम पूरी लिस्ट लगा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने बजट और भविष्य के फायदे के अनुसार, रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं.

टेलीकॉम कंपनीप्लान कीमतवैधताडेटाकॉलिंगअन्य फायदे
Jio₹3599365 दिन2.5GB/दिनअनलिमिटेड कॉलिंग100 SMS/दिन, JioTV, JioAICloud 50GB स्टोरेज, JioHome 2 महीने फ्री ट्रायल
Airtel₹2249365 दिनकुल 30GB डेटाअनलिमिटेड कॉलिंग3600 SMS, डेटा खत्म होने पर 50 पैसे/MB शुल्क
Vi (Vodafone Idea)₹3599365 दिन2GB/दिनअनलिमिटेड कॉलिंग100 SMS/दिन, रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर

मुख्य निष्कर्ष- भारतीय मोबाइल यूजर्स की जेब पर आने वाले समय में रिचार्ज महंगा होने का असर पड़ सकता है. टेलीकॉम कंपनियां बेहतर नेटवर्क, 5G सेवाओं और बढ़ते खर्चों को देखते हुए टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में हैं. अगर आप लंबे समय तक कम कीमत में मोबाइल सेवा का फायदा लेना चाहते हैं, तो कीमत बढ़ने से पहले एनुअल रिचार्ज प्लान लेना फायदेमंद हो सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फोन की एक सेटिंग बताएगी आपके इलाके में किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे दमदार

Frequently Asked Questions

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio, Airtel और Vi अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतें 12% से 15% तक बढ़ा सकती हैं.
अनुमान है कि अगले 3-4 महीनों में टेलीकॉम कंपनियां नए टैरिफ लागू कर सकती हैं.
रिचार्ज महंगा होने का असर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों पर पड़ सकता है.
5G नेटवर्क विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड, बढ़ती डेटा खपत और कंपनियों की ARPU (Average Revenue Per User) बढ़ाने की रणनीति इसकी प्रमुख वजह मानी जा रही है.
First published on: Jul 07, 2026 03:34 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola