अगर आपका रोज का मोबाइल डेटा टाइम से पहले खत्म हो जाता है और समझ नहीं आता हि आखिर डेटा जा कहां रहा है, तो इसकी वजह आपके फोन में मौजूद कुछ ऐप्स हो सकते हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि आप आसानी से पता लगा सकत हैं कि कौन-सा ऐप सबसे ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहा है और जरूरत पड़ने पर उसकी डेटा खपत को भी नियंत्रि कर सकते हैं.
सबसे ज्यादा डेटा खर्च करते हैं वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स
मोबाइल डेटा की सबसे ज्यादा खपत वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स जैसे यूट्यूब, Netflix, हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो करते हैं. उदहारण के तौर पर अगर कोई यूजर YouTube पर लगातार वीडियो या Shorts देखता है, तो एक घंटे में करीब 3GB तक डेटा खर्च हो सकता है.
Instagram और रील्स भी तेजी से खत्म करते हैं डेटा
इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स, Snapchat जैसे ऐप्स पर लगातार रील्स या शॉर्ट वीडियो देखने से डेटा बहुत तेजी से खत्म होत है. इसकी वजह ये है कि इसमें वीडियो अपने आप चलते रहते हैं. केवल Instagram को एक घंटे तक इस्तेमाल करने पर 500एमबी से लेकर 1जीबी तक डेटा खर्च हो सकता है.
Facebook और X पर भी होता है ज्यादा डेटा खर्च
Facebook और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑटो प्ले वीडियो और हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें भी काभी इंटरनेट इस्तेमाल करती हैं. अगर इन ऐप्स में ऑटो-प्ले फीचर चालू है, तो डेटा की खपत और बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें- रात में Wi-Fi बंद करके सोना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स, वरना हो सकती है ये गलती
वीडियो कॉलिंग में भी लगता है ज्यादा इंटरनेट
WhatsApp, Zoom, Google Meet और Skype जैसे वीडियो कॉलिग एप्स भी फाफी डेटा इस्तेमाल करते हैं. वीडियो कॉल के दौरान लगातार इंटरनेट के जरिए ऑडियो और वीडियो का भेजे जाते हैं. ऐसे में लगभग एक घंटे की वीडियो कॉल में लगभग 500MB से 1GB तक डेटा खर्च हो सकता है.
क्लाउड बैकअप भी खत्म कर सकता है आपका डेटा
अगर आपके फोन में Google Photos, iCloud या OneDrive का ऑटोबैकअप चालू है, तो ये ऐप्स बैकग्राउंड में फोटो वीडियो अपडेट करते रहते हैं. ऐसे में कई बार इसी वजह से मोबाइल डेटा खत्म हो जाता है.
अधिक डेटा खाने वाले ऐप्स का पता कैसे लगाएं?
एंड्रॉयड फोन में ऐसे देखें
- स्टेप 1- फोन की Settings खोलें और Data Usage पर टैप करें.
- स्पेप 2- अपनी जरूरत के अनुसार Date Range चुनें और इस्तेमाल हुआ कुल डेटा को देखें.
- स्टेप 3- नीचे स्क्रॉल करने पर आपको डेटा यूज के आधार पर सभी ऐप्स की लिस्ट दिखाई देगी.
iPhone में ऐसे चेक करें
- स्टेप 1- Settings में जाएं.
- स्टेप 2- Cellular या Mobile Data ऑप्शन पर टैप करें.
- स्टेप 3- यहां आपको सभी ऐप्स में इस्तेमाल डेटा दिखाई देगा.
ये भी पढ़ें- क्या Android की Type C केबल से iPhone चार्ज करना सुरक्षित है? जानिए क्या है सच
संबंधित खबरें
Apple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
15 mins agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
46 mins agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
17 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
19 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
21 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
23 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines