क्या Android की Type C केबल से iPhone चार्ज करना सुरक्षित है? जानिए क्या है सच

क्या आप भी एंड्रॉयड फोन की टाइप-सी केबल से अपना आईफोन चार्ज करते हैं. इस पर सोशल मीडिया पर दावे किए जाते है कि ऐसा करने से आईफोन खराब हो सकता है. आखिर इसमें कितनी सच्चाई है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानिए पूरी जानकारी.

charger (2)

क्या Android की Type C केबल से iPhone चार्ज करना सुरक्षित है?

आजकल लगभग सभी नए स्मार्टफोन्स USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ आ रहे हैं. ऐसे में कई बार घर या ऑफिस में लोग एक ही चार्जिंग केबल से अलग-अलग फोन चार्ज कर लेते हैं. खासकर iPhone यूजर्स के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या एंड्रॉयड फोन की टाइप-C केबल से iPhone चार्ज करना सुरक्षित है या इससे फोन को नुकसान हो सकता है. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं.

विज्ञापन

पहले iPhone में मिलती थी Lightning केबल

Apple लंबे समय तक अपने iPhone में लाइटनिंग पोर्ट इस्तेमाल करता था, लेकिन इसके बाद यूरोपीय संघ के नियमों के चलते कंपनी को iPhoneमें USB Type-C पोर्ट देना पड़ा. इसके बाद नए आईफोन मॉडल में टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने लगे. आज ज्यादातर Android स्मार्टफोन और कई लैपटॉप भी इसी पोर्ट का इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन

क्या Android की Type-C केबल से iPhone चार्ज किया जा सकता है?

अगर आपके आईफोन में टाइप-सी पोर्ट है, तो एड्रॉयड फोन की टाइप-सी केबल से चार्ज किया जा सकता है, ये पूरी तरह सुरक्षित है. यह पूरी तरह सुरक्षित है. सोशल मीडिया पर जो यह दावा किया जाता है कि ऐसा करने से iPhone खराब हो सकता है, उसके समर्थन में कोई आधार नहीं है.  USB Type-C का स्टैंडर्ड ऐसा ही बनाया गया है ताकि अलग-अलग कंपनियों के डिवाइस एक जैसी केबल से चार्ज किए जा सकें.

विज्ञापन

फिर Apple और Android की केबल अलग क्यों दिखती हैं?

कई लोगों को लगता है कि आईफोन और एंड्रॉयड की टाइप-सी केबल अलग-अलग होती है. दरअसर बाहर से देखने पर इसमें ज्यादा फर्क नहीं होता , लेकिन अंदर मौजूद पिन कॉन्फिगरेशन, सर्किट और पावर डिलीवरी स्टैंडर्ड अलग हो सकते हैं. कुछ  कुछ Apple केबल Thunderbolt जैसी तकनीक और तेज डेटा ट्रांसफर को ध्यान में रखकर डिजाइन की जाती हैं. 

डेटा ट्रांसफर के लिए कौन-सी केबल बेहतर?

अगर आपको सिर्फ फोन चार्ज करना है, तो अच्छी क्वालिटी की किसी भी टाइप सी केबल का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अगर आपर डेट ट्रांसफर कर रहे हैं, तो बेहतर स्पीड और स्टेबल कनेक्शन के लिए उसे डिवाइस की ओरिजिनल केबल का उपयोग सही रहेगा.

विज्ञापन

केबल चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

चाहे आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हों या आईफोन, हमेश अच्छी क्वालिटी और ओरिजिनल ब्रांड की केबल का ही इस्तेमाल करें. खराब या सस्ती केबल चार्जिंग और डेटा  ट्रांसफर दोनों पर असर डाल सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ