Redmi Smartphones Launch: स्पेशल दीवाली विद एमआई इवेंट के तौर पर कंपनी ने अपने तीन स्मार्टफोन को मार्केट में उतारा है। इसमें रेडमी ऐ1, रेडमी 11 प्राइम 5जी और रेडमी 11 प्राइम 4जी स्मार्टफोन शामिल हैं। तीनों स्मार्टफोन्स को कंपनी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से लाइव स्ट्रीम के जरिए पेश किया है। आइए जानते हैं कि इन तीनों फोन को कितनी कीमत में पेश किया गया है और इनमें क्या-क्या खास देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में रेडमी ऐ1 लॉन्च (Redmi A1 Launch in India)
  • रेडमी A1 में 6.52 इंच का एचडी डिस्प्ले है।
  • मीडियाटेक ने Helio A22 चिपसेट का पावर एफिसिएंट प्रोसेसर है।
  • इस फोन में 5000mAh की बैटरी होगी।
  • इसमें क्लिन एंड्रॉइड एक्सपीरिएंस दिया जाता है।
  • फोन के बैक में 8MP AI डुअल कैमरा सेटअप है ।
रेडमी ऐ1 की कीमत और सेल (Redmi A1 Price and Sale)

रेडमी A1 को भारत में 6,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसका 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज लॉन्च किया गया है। Redmi A1 की पहली सेल 9 सितंबर को शाम 4 बजे से शुरू है। इसे आप अमेजन समेत कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

रेडमी 11 प्राइम 5जी और 4जी (Redmi 11 Prime 5G and 4G)
  • रेडमी 11 प्राइम 4जी और 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ है।
  • इसके 5जी सपोर्ट में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट है।
  • फोन के 4जी सपोर्ट में MediaTek Helio G99 चिपसेट है।
  • इसमें 6.58-inch के 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है।
  • इसमें 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
  • इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • रेडमी 11 प्राइम 5जी और 4जी में 5000mAh की बैटरी है।
  • फुल चार्जिंग पर ये फोन स्टैंडबाय मोड पर 26 दिनों तक चल सकता है।

अभी पढ़ें – Apple iPhone 14: कुछ ही घंटों में लॉन्च होने वाला है आईफोन 14, पहले ही जान लें खासियत

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ