WhatsApp पर नजर आएंगे Ads, कंपनी के हेड ने दी जानकारी, जानें क्या है प्लान?
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

WhatsApp एक बहुत ही प्रसिध्द चैटिंग ऐप है। इसका इस्तेमाल देश- दुनिया के लोग करते हैं। इसपर यूजर्स की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। वॉट्सऐप पर सभी फिचर्स फ्री में उपलब्घ हैं। इसी वजह से समय- समय पर ऐप में Ads शामिल करने की खबरें आती रहती है। क्या आप भी इसे इस्तेमाल करते हैं तो इसमें विज्ञापन देखने को मिल सकते हैं।
इसे लेकर खुद वॉट्सऐप के हेड ने ट्वीट कर जानकारी दी है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने इसे लेकर प्लान भी बताए हैं। इसके बाद से ही यूजर्स के बीच चर्चाएं शुरू हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर WhatsApp में Ads को लेकर उन्होंने क्या कहा है?
WhatsApp में Ads शामिल करने की बातें सामने क्यों आ रही है इसके बारे में लोगों के मन में सवाल हो सकते हैं। दरअसल किसी भी ऐप को इस्तेमाल करने पर इसमें दिखाई जाने वाली एड से कंपनी को कमाई होती है। लेकिन अभी तक वॉट्सऐप में विज्ञापन को शामिल नहीं किया गया है। कंपनी को किस तरह से कमाई हो रही है ये भी एक बड़ा सवाल है।
हाल ही में यूरोप में फेसबुक और इंस्टाग्राम के पेड वर्जन लॉन्च करने की बातें सामने आ रही थी। Ads कमाई का एक बिजनेस मॉडल है, जिससे कंपनी मोटा पैसा कमा रही है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि यूजर्स को वॉट्सऐप में एड देखने को मिलेंगे। इसे लेकर कंपनी के हेड Cathcart ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
Ads को लेकर वॉट्सऐप के हेड ने ट्वीट कर इस रिपोर्ट का खंडन किया है। Cathcart ने कहा है कि फिलहाल ऐप में एड दिखाने की कोई योजना नहीं है। इस तरह की जो भी खबरें आ रही है वो सभी फर्जी हैं। अब साफ हो चुका है कि यूजर्स को वॉट्सऐप में एड देखने को नहीं मिलेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: