Meta Ray Ban Display Glasses: मार्क जकरबर्ग ने नया मेटा रे-बैन डिस्पले ग्लासेस लॉन्च किया है. ये एक मेटा स्मार्ट ग्लास है. इस ग्लास के लेंस डिस्पले में आप मैसेज देख सकते हैं और फोटो का भी प्रिव्यू कर सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि आप ये सब काम पॉकेट से फोन निकाले बिना भी कर सकते हैं. ये एक बड़ा अपडेट माना जा रहा है क्योंकि इन एडवांस्ड ग्लासेस में AI टेक्नॉलॉजी भी जुड़ी हुई है.चश्मे के साथ EMG रिस्टबैंड भी आता है, जो स्क्रॉल, क्लिक और मैसेज लिख सकता है.
क्या है मेटा-रे बैन डिस्पले?
मेटा रे-बैन डिस्पले एक चश्मा है, जो न्यूर बैंड के साथ मिलता है. यह आधुनिक चश्मा AI का स्मार्ट ग्लास है. पहली बार इसमें हाई कवरेज, फुल कलर और हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले मिला है. इसका डिस्पेल तब एक्टिव होता है, जब हम चाहेंगे और बंद भी तब होता है जब हम चाहेंगे. यह चश्मा बिल्कुल आम चश्मों की तरह हल्का और कूल नजर आता है. इस ग्लास की मदद से आप बिना फोन निकाले.
- मैसेज पढ़ सकते हैं.
- वीडियो-फोटो देख सकते हैं.
- लाइव कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं.
- Meta-AI की मदद से काम करने में आसानी होती है.
- चश्मे में ही रियल टाइम नेविगेशन, लाइव कैप्शन और म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-AI Photo Trend: Gemini Nano Banana से फोटो बनाना कितना सेफ, कहां छिपा है खतरा?
किस काम आता है Meta न्यूरल बैंड?
यह बैंड मेटा ग्लासेस का बाय प्रोडक्ट है, जो हर चश्में के साथ मिलता है. यह एक रिस्टबैंड यानी कलाई में बांधा जाने वाला बैंड है. ये आपकी मांसपेशियों की मूवमेंट्स की मदद से काम करता है. उंगलियों की मदद से निकलने वाले सिग्नल्स की मदद से ये रिस्पॉन्स करता है. इस बैंड को पहनने से बिना स्क्रीन टच के मैसेज देख सकते हैं, स्क्रॉलिंग कर सकते हैं, मैसेज टाइप कर सकते हैं और म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं. यह बैंड टिकऊ, हल्का और लॉन्ग लास्टिंग बैटरी के साथ वॉटरप्रूफ भी है.
इन डिवाइस के फीचर्स कैसे है?
AI विजुअल असिस्टेंट- इसकी मदद से आप बिना टच या फोन निकाले स्क्रीन पर स्टेप बाय स्टेप इंस्ट्रक्शन कर दे सकते हैं या ले सकते हैं.
मैसेजिंग एंड कॉलिंग- इस ग्लासेस और बैंड की मदद से व्हॉट्सएप, मैसेंजर से मैसेज और लाइव वीडियो कॉलिंग, कॉन्फ्रेंस आदी कर सकते हैं.
कैमरा एंड जूम- मेटा रे-बैन डिस्पले ग्लास में आप फोटो और वीडियोज का प्रिव्यू बेहतर तरीके से कर सकेंगे. ये फोटोज को बेहतर शॉट में क्लिक करने में भी मदद करता है.
नेविगेशन- इसमें आपको रियल-टाइम मैप और डायरेक्शन भी मिल जाती है, जो पैदल यात्रियों के लिए फायदेमंद है.
लाइव कैप्शन और ट्रांसलेशन- इस ग्लासेस की मदद से आपको अलग-अलग भाषाओं के अनुवाद तुरंत मिल जाते हैं.
म्यूजिक कंट्रोलिंग फीचर- रे-बैन डिस्पले से जेस्चर से गाने बदलना और वॉल्यूम एडजस्ट करने का काम भी बिना फोन के हो जाएगा.
क्या है Meta Ray-Ban डिस्पले की कीमत?
इस चश्मे की कीमत लगभग 799 डॉलर बताई जा रही है यानी 67,000 रुपये. अमेरिका में ये 30 सितंबर 2025 से बेस्ट बाय, लेंसक्राफ्टर्स, सनग्लास हट, रे-बैन स्टोर्स पर उपलब्ध हो जाएगा. 2026 तक ये डिवाइस कनाडा, फ्रांस, इटली, यूके में भी उपलब्ध हो जाएगा. इसका रंग काला और सैंड है. इसकी बैटरी लाइफ अगर पूरे 6 घंटे के लिए चार्ज किया जाए तो 30 घंटे चल सकती है. ये लैंस घर और बाहर दोनों जगह काम कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें-3 दिन में ऑउट ऑफ स्टॉक हो गया iPhone 17 Pro Max का Orange कलर, क्या है खास?
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
22 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
23 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines