AI Photo Trend: Gemini Nano Banana से फोटो बनाना कितना सेफ, कहां छिपा है खतरा?

AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर AI फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल है। यहां जानें Google Gemini Nano Banana से फोटो बनाने की सच्चाई, प्राइवेसी खतरे और सुरक्षित रहने के तरीके।

AI nano banana

Google Gemini Nano Banana AI-generated for demonstration purposes only- News 24 GFX

विज्ञापन

Gemini Nano Banana: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। लोग AI टूल्स की मदद से अपनी यूनिक और अट्रैक्टिव फोटोज बना रहे हैं। किसी के चेहरे को अलग-अलग लुक्स में दिखाया जा रहा है, तो कोई खुद को नए किरदारों में बदलकर तस्वीरें शेयर कर रहा है। देखने में यह मजेदार लगता है, लेकिन इसमें छिपे खतरे को नजरअंदाज करना सही नहीं है।

क्या है Gemini Nano Banana?

गूगल का Gemini Nano Banana एक ऐसा AI मॉडल है जो फोटो और टेक्स्ट दोनों को आसानी से प्रोसेस कर सकता है। इसी वजह से हाल ही में इसका इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। लोग इसे अपने चेहरे और फोटोज से अलग-अलग तरह की तस्वीरें बनाने के लिए यूज कर रहे हैं। यह मॉडल Google Gemini के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

विज्ञापन

प्राइवेसी पर खतरा

गूगल के मुताबिक असली खतरा Gemini Nano Banana जैसे ऑफिशियल टूल्स से नहीं है, बल्कि उन नकली ऐप्स और वेबसाइट्स से है जो इस ट्रेंड का फायदा उठाकर लोगों को फंसाते हैं। साइबर अटैकर्स ऐसे फेक प्लेटफॉर्म बनाते हैं जो AI फोटो जेनरेट करने का दावा करते हैं, लेकिन असल में वे यूज़र्स का डाटा चोरी कर लेते हैं।

डाटा लीक से क्या हो सकता है नुकसान

  • अगर आपका डाटा गलत हाथों में चला गया, तो उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है।
  • आपकी पहचान चोरी हो सकती है।
  • फेक प्रोफाइल बनाकर गलत काम किए जा सकते हैं।
  • आपके चेहरे से अश्लील फोटोज या वीडियो तक बनाए जा सकते हैं।
  • यहां तक कि फाइनेंशियल फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग का खतरा भी बढ़ जाता है।

कैसे रहें सुरक्षित?

AI फोटो ट्रेंड का मजा लेते वक्त सतर्क रहना जरूरी है। कुछ आसान बातों का ध्यान रखें-

विज्ञापन
  • हमेशा केवल Google Gemini जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।
  • किसी भी थर्ड पार्टी ऐप को इस्तेमाल करने से पहले उसके रिव्यू और रेटिंग जरूर चेक करें।
  • वेबसाइट खोलने के बाद उसका URL ध्यान से देखें ताकि आप नकली वेबसाइट पर न पहुंचें।
  • सबसे अहम, अपनी सेंसिटिव और पर्सनल फोटोज कभी अपलोड न करें।

समझदारी ही है सबसे बड़ी सेफ्टी

सोशल मीडिया ट्रेंड्स देखने में अट्रैक्ट होते हैं, लेकिन आंख बंद करके उनमें कूदना खतरनाक हो सकता है। अगर सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा, तो पल भर की गलती हमेशा के लिए भारी पड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि समझदारी से टूल्स का इस्तेमाल करें और अपनी प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ