3 दिन में ऑउट ऑफ स्टॉक हो गया iPhone 17 Pro Max का Orange कलर, क्या है खास?
Apple iPhone 17 Pro Max का नया Cosmic Orange कलर सिर्फ तीन दिन में ही बिक गया। जानें इसकी कीमत, फीचर्स और भारत में कब मिलेगा स्टॉक।
Written By Mikita Acharya

News 24 GFX
Written By Mikita Acharya

News 24 GFX
iPhone 17 Pro Max in cosmic orange Color: एप्पल का नया iPhone 17 Pro Max Cosmic Orange लॉन्च होते ही धूम मचा रहा है। कंपनी स्टाफ के अनुसार, इस कलर ऑप्शन की डिमांड इतनी ज्यादा रही कि अमेरिका और भारत दोनों जगहों पर सिर्फ तीन दिन में ही पूरा स्टॉक खत्म हो गया। भारत में तो Apple के आधिकारिक स्टोर्स पर यह मॉडल फिलहाल इन-स्टोर पिकअप के लिए उपलब्ध ही नहीं है।
Apple स्पेशलिस्ट के मुताबिक, Cosmic Orange iPhone 17 Pro Max की प्री-बुकिंग भारी संख्या में हुई, जिसके चलते यह बेहद जल्दी बिक गया। खास बात यह है कि Cosmic Orange पहली बार iPhone 17 सीरीज़ में पेश किया गया है और इसका प्रीमियम मैट फिनिश ग्राहकों को काफी पसंद आया। कंपनी अब इस रंग का नया स्टॉक जल्द ही लाने पर काम कर रही है।
जहां Cosmic Orange की डिमांड सबसे ज्यादा रही, वहीं Apple स्पेशलिस्ट का कहना है कि Deep Blue कलर के कुछ वेरिएंट अभी भी चुनिंदा स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। बाकी ग्राहकों को कंपनी ने सलाह दी है कि वे होम डिलीवरी का विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें डिवाइस की डिलीवरी 7 अक्टूबर के बाद शुरू होगी।
भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमत 82,900 रुपये से शुरू होकर 2,29,900 रुपये तक जाती है। वहीं अमेरिका में इसकी कीमत 799 डॉलर (करीब 70,370 रुपये) से लेकर 1,999 डॉलर (करीब 1.76 लाख रुपये) तक है। जिन ग्राहकों ने प्री-बुकिंग की है, उन्हें फोन 19 सितंबर से डिलीवर होना शुरू होगा। हालांकि, लिमिटेड स्टॉक वॉक-इन कस्टमर्स के लिए भी उपलब्ध रहेगा।

Apple के लिए iPhone बनाने का काम ज्यादातर Foxconn करती है। इस बार खास बात यह है कि भारत के बेंगलुरु प्लांट में भी iPhone 17 सीरीज का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। यहां बने फोन फिलहाल अमेरिका की डिमांड को पूरा करने के लिए भेजे जा रहे हैं। कंपनी का प्लान है कि इस साल करीब 6 करोड़ iPhones बनाए जाएंं, जबकि पिछले साल यह संख्या 3.5- 4 करोड़ थी।
साफ है कि iPhone 17 Pro Max ने लॉन्च होते ही अपने प्रीमियम डिजाइन, नए फीचर्स और खास Cosmic Orange कलर से बाजार में तहलका मचा दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: