अगर आप Instagram, WhatsApp और Facebook तीनों का इस्तेमाल करते हैं, तो Meta का नया सब्सक्रिप्शन आपके लिए काम का हो सकता है. कंपनी ने भारत में Meta One लॉन्च कर दिया है. जिसमें Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus के फीचर्स को एक ही प्लान में जोड़ा गया है. इसके साथ Meta AI के ज्यादा इस्तेमाल और कई क्रिएटिव टूल्स का भी एक्सेस मिलता है. आम यूजर्स के लिए Core और Premium दो प्लान हैं, जबकि क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए चार अलग-अलग प्लान पेश किए गए हैं.
आम यूजर्स के लिए दो Meta One प्लान
Meta One के आम यूजर्स के लिए दो प्लान हैं. Core प्लान की कीमत 549 रुपये प्रति महीने है, जबकि Premium प्लान 1,950 रुपये प्रति महीने का है. दोनों में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus के फीचर्स एक साथ मिलते हैं. Premium में इसके अलावा Meta AI और क्रिएटिव फीचर्स के इस्तेमाल की ज्यादा सुविधा दी जाती है.
तीनों ऐप की अलग मेंबरशिप कितने की है?
अगर आप तीनों ऐप की सदस्यता अलग-अलग लेते हैं, तो WhatsApp Plus की कीमत 79 रुपये, जबकि Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 99-99 रुपये प्रति महीने है. यानी तीनों को अलग-अलग लेने पर कुल खर्च 277 रुपये प्रति महीना बैठता है. Meta One का Core प्लान इससे महंगा है, लेकिन इसमें सिर्फ तीनों Plus प्लान ही नहीं, बल्कि ज्यादा AI इस्तेमाल और अतिरिक्त क्रिएटिव फीचर्स भी शामिल हैं. इसलिए इसका फायदा उन यूजर्स को ज्यादा हो सकता है जो तीनों प्लेटफॉर्म के साथ Meta AI का भी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.
AI फीचर्स भी होंगे ज्यादा
Meta One को सिर्फ सोशल मीडिया के पेड फीचर्स तक सीमित नहीं रखा गया है. Core और Premium सब्सक्राइबर्स को Meta AI पर ज्यादा इमेज और वीडियो बनाने और एडिट करने की सुविधा मिलेगी. Instagram पर Restyle जैसे AI टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसके अलावा स्टोरीज के लुक में बदलाव करने और वॉयस इफेक्ट्स जैसे क्रिएटिव फीचर्स का भी ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकेगा.
क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए चार प्लान
Meta ने क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए चार अलग-अलग बंडल भी पेश किए हैं. Essential प्लान 639 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है. इसके बाद Advanced 2,099 रुपये, Expert 6,399 रुपये और Max 20,990 रुपये प्रति महीने से शुरू होते हैं. इन प्लान में जैसे-जैसे कीमत बढ़ती है, वैसे-वैसे बिजनेस मैनेजमेंट, एनालिटिक्स और Meta Business Agent जैसी सुविधाओं का एक्सेस भी बढ़ता जाता है.
क्या Meta One लेने पर ऐप्स फ्री नहीं रहेंगे?
Meta ने साफ किया है कि Facebook, Instagram, WhatsApp और Meta AI का बेसिक एक्सपीरियंस पहले की तरह फ्री रहेगा. Meta One उन यूजर्स के लिए है जिन्हें सामान्य इस्तेमाल से ज्यादा फीचर्स, ज्यादा AI इस्तेमाल या प्रोफेशनल टूल्स चाहिए. यानी सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी नहीं है, बल्कि यह अतिरिक्त सुविधाओं के लिए एक विकल्प है.
ये भी पढे़ं- अब इन पुराने फोन में नहीं चलेगा WhatsApp, ऐसे चेक करें कहीं आपका मोबाइल तो लिस्ट में नहीं
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
21 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source-Meta
First published on:
Know More: Editorial Guidelines