मेटा अब अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सिर्फ फ्री सर्विस तक सीमित नहीं रखना चाहती. कंपनी ने Instagram, Facebook और WhatsApp यूजर्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया है. इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स, एडवांस टूल्स और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा. खास बात यह है कि इन प्लान्स में भारत भी शामिल है. यानी आने वाले समय में Meta के ऐप्स इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है.
Meta ने लॉन्च किए नए पेड प्लान
Meta ने Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए “Plus” सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं. कंपनी का कहना है कि इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं होंगे. Meta अब सिर्फ विज्ञापनों के भरोसे कमाई नहीं करना चाहती और इसी वजह से कंपनी ने सब्सक्रिप्शन मॉडल की तरफ बड़ा कदम बढ़ाया है.
कितनी होगी प्लान्स की कीमत?
कंपनी ने Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपये प्रति महीने रखी है. वहीं WhatsApp Plus प्लान की कीमत 2.99 डॉलर यानी लगभग 290 रुपये प्रति महीने होगी. फिलहाल भारत के लिए आधिकारिक कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द इसकी जानकारी सामने आएगी.
WhatsApp Plus में मिलेंगे नए फीचर्स
Tech Crunch की रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp Plus में यूजर्स को कई नए पर्सनलाइजेशन फीचर्स मिलेंगे. इसमें कस्टम थीम, यूनिक रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर्स और ज्यादा चैट्स को पिन करने का विकल्प दिया जाएगा. कंपनी मैसेजिंग एक्सपीरियंस को ज्यादा प्रीमियम और कस्टमाइज्ड बनाना चाहती है.
Instagram और Facebook में मिलेगा एडवांस कंट्रोल
Instagram Plus और Facebook Plus यूजर्स को कई एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे. यूजर्स यह देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई. इसके अलावा अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बनाने का ऑप्शन मिलेगा और बिना व्यूअर्स लिस्ट में दिखे स्टोरी प्रीव्यू भी देखा जा सकेगा.
स्टोरी और प्रोफाइल के लिए मिलेंगे खास ऑप्शन
Instagram Plus में स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक दिखाने का फीचर दिया जाएगा. साथ ही हर सप्ताह एक स्टोरी को स्पॉटलाइट किया जा सकेगा ताकि उसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके. यूजर्स अपनी स्टोरी व्यूअर्स लिस्ट में सर्च भी कर सकेंगे कि कौन-कौन उनकी स्टोरी देख रहा है.
प्रोफाइल कस्टमाइजेशन पर भी जोर
Meta ने इन प्लान्स में कई कॉस्मेटिक अपग्रेड भी शामिल किए हैं. Instagram Plus यूजर्स को Animated Super Heart Reactions, Custom App Icons, Bio के लिए स्पेशल Fonts और ज्यादा Profile Pins जैसे फीचर्स मिलेंगे. यानी प्रोफाइल को पहले से ज्यादा यूनिक और स्टाइलिश बनाया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें- करोड़ों Chrome यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा! सरकार की चेतावनी, तुरंत करें ये काम
Meta Verified से अलग होंगे ये प्लान
कंपनी ने साफ किया है कि ये नए सब्सक्रिप्शन प्लान Meta Verified से अलग होंगे. Meta Verified फिलहाल आइडेंटिटी वेरिफिकेशन और कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं देता है, जबकि नए Plus प्लान्स का फोकस एक्स्ट्रा फीचर्स और यूजर एक्सपीरियंस पर रहेगा.
Meta AI के लिए भी आए नए प्लान
Meta ने AI यूजर्स के लिए भी Meta One नाम से नए प्लान लॉन्च किए हैं. Meta One Plus प्लान की कीमत 7.99 डॉलर यानी करीब 775 रुपये प्रति महीने होगी. यह प्लान उन लोगों के लिए है जो AI से इमेज, वीडियो और लंबे टास्क करवाते हैं.
Premium यूजर्स को मिलेगी ज्यादा लिमिट
Meta One Premium प्लान की कीमत 19.99 डॉलर यानी करीब 1,939 रुपये प्रति महीने रखी गई है. इसमें Meta One Plus के सभी फीचर्स मिलेंगे लेकिन ज्यादा यूसेज लिमिट के साथ. हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि फ्री यूजर्स के लिए यूसेज लिमिट क्या होगी.
क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स को भी फायदा
Meta ने कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए भी Meta One Essential और Meta One Advanced प्लान लॉन्च किए हैं. Essential प्लान की कीमत 14.99 डॉलर यानी करीब 1,454 रुपये प्रति महीने रखी गई है. इसमें बेहतर प्रोफाइल प्रमोशन और वेरिफिकेशन बेनेफिट्स दिए जाएंगे.
बिजनेस और इंफ्लुएंसर्स के लिए खास प्लान
Meta One Advanced प्लान खास तौर पर बिजनेस और इंफ्लुएंसर्स के लिए तैयार किया गया है. इसमें ज्यादा रीच, फेसबुक फीड और सर्च रिजल्ट में प्राथमिकता जैसे फीचर्स मिलेंगे. कंपनी का मकसद है कि प्रोफेशनल यूजर्स को बेहतर विजिबिलिटी और ज्यादा ऑडियंस मिले.
ये भी पढ़ें- टेंशन खत्म! चोरी होते ही खुद लॉक हो जाएगा आपका iPhone, Apple ला रहा है जबरदस्त फीचर
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines