New AI Meta Glasses: स्मार्ट डिवाइसेज की दुनिया तेजी से बदल रही है और अब चश्मे भी पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं. Meta ने अपने नए स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च किए हैं, जो सिर्फ देखने के लिए नहीं बल्कि कॉलिंग, फोटो कैप्चर, ट्रांसलेशन और वॉयस कमांड जैसे कई काम कर सकते हैं. खास बात यह है कि कंपनी ने इन्हें अपेक्षाकृत किफायती कीमत में पेश किया है. Meta ने इन स्मार्ट ग्लासेस को आईवियर कंपनी EssilorLuxottica के साथ मिलकर तैयार किया है.
Meta Glasses की कीमत और मॉडल
Meta Glasses की शुरुआती कीमत 299 डॉलर (करीब 28,000 रुपये) रखी गई है. कंपनी ने इन्हें तीन अलग-अलग फ्रेम डिजाइन में पेश किया है. पहला मॉडल Adventurer है, जिसमें स्क्वायर फ्रेम मिलता है. दूसरा मॉडल Fury है, जिसका डिजाइन थोड़ा मोटा रखा गया है. वहीं तीसरा मॉडल Starfire है, जिसे Kylie Jenner के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है. यह ओवल फ्रेम डिजाइन के साथ आता है. Starfire मॉडल की कीमत 399 डॉलर (करीब 37,800 रुपये) है. कंपनी ने इन्हें कई रंगों में उपलब्ध कराया है. ग्राहक इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon और Best Buy जैसे स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं.
आरामदायक डिजाइन
Meta Glasses को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इन्हें आराम से इस्तेमाल कर सकें. इनमें थ्री-वे एडजस्टेबल नॉजपैड दिए गए हैं, जिससे यूजर अपनी सुविधा के अनुसार इन्हें फिट कर सकते हैं. लंबे समय तक पहनने पर भी ये आरामदायक महसूस हों, इसके लिए डिजाइन को काफी बेलेंस रखा गया है.
डिस्प्ले नहीं, लेकिन कई स्मार्ट फीचर्स मौजूद
इन स्मार्ट ग्लासेस में किसी तरह का डिस्प्ले नहीं दिया गया है. इसके बावजूद इनमें कई उपयोगी फीचर्स शामिल किए गए हैं. ग्लासेस में बिल्ट-इन कैमरा मिलता है, जिसकी मदद से फोटो और वीडियो कैप्चर किए जा सकते हैं. साथ ही इनमें ओपन-ईयर स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे ऑडियो सुनने के दौरान आसपास की आवाजें भी सुनाई देती रहती हैं.
ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, गलती से भी न खोलें ये फाइलें, वरना सीधे हैक होगा फोन-लैपटॉप
कॉलिंग और वॉयस कंट्रोल का मिलेगा फायदा
Meta Glasses में फोन कॉलिंग के लिए मल्टी-माइक सिस्टम दिया गया है. इसके साथ वाइंड नॉइज रिडक्शन फीचर भी मौजूद है, जो हवा या बाहरी शोर को कम करने में मदद करता है. यूजर वॉयस कमांड के जरिए भी कई काम कर सकते हैं. इसके लिए ग्लासेस में एक फिजिकल बटन दिया गया है, जिससे वॉयस असिस्टेंट को आसानी से एक्टिव किया जा सकता है.
बैटरी लाइफ में भी नहीं होगी परेशानी
कंपनी का दावा है कि Meta Glasses एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं. इसके साथ एक फोल्डिंग चार्जिंग केस भी मिलता है. चार्जिंग केस की मदद से कुल बैटरी लाइफ 40 घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ती है.
AI फीचर्स और ट्रांसलेशन की सुविधा
Meta ने इन ग्लासेस में अपना मल्टीमोडल AI मॉडल Muse Spark दिया है. यह AI सिस्टम कई स्मार्ट फीचर्स को सपोर्ट करता है. यूजर इनकी मदद से मीडिया कैप्चर कर सकते हैं और रियल-टाइम ट्रांसलेशन का भी लाभ उठा सकते हैं. कंपनी ने इसमें 14 नई भाषाओं का सपोर्ट जोड़ा है, जिससे अलग-अलग भाषाओं में बातचीत और जानकारी समझना आसान हो जाता है.
हैंड्स-फ्री फोटो कैप्चर का ऑप्शन
Meta Glasses में डाइनेमिक फोटो बर्स्ट मोड भी दिया गया है. इस फीचर की मदद से यूजर बिना फोन निकाले या हाथों का ज्यादा इस्तेमाल किए फोटो कैप्चर कर सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर यात्रा, आउटडोर एक्टिविटी और रोजमर्रा के उपयोग के दौरान काफी काम आ सकता है.
ये भी पढ़ें- Realme ने बढ़ाए अपने स्मार्टफोन्स के दाम, खरीदने से पहले देख लें नई कीमतें
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
16 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
18 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
20 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
22 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines