Long Validity Plan: आजकल टेलीकॉम कंपनियां किफायती और अधिक वैलिडिटी प्लान को पेश कर रही है। 1 दिन से लेकर 365 दिनों की वैधता के साथ तमाम रिचार्ज प्लान आते हैं। सभी की कीमतें अलग-अलग और कोई कंपनी तो बेनिफिट्स में भी कम या ज्यादा करती रहती है।
हालांकि, आज हम आपको जिस रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं वो एक लंबी अवधि वाला प्लान है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल सस्ते प्लानों के लिए लोगों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध रहती है। इसलिए जब सस्ते और अच्छे प्लान की बात आती है तो ज्यादातर ग्राहकों का रूख बीएसएनएल की ओर हो जाता है।
आज हम आपके लिए 180 दिनों की वैधता वाला प्लान (Long Validity Plan under 400) लेकर आए हैं, जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ है। इस प्लान को वो यूजर्स अपनाना ज्यादा पसंद कर सकते हैं जिनके पास दो सिम कार्ड है और एक नंबर को सिर्फ एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करवाना पसंद करते हैं। आइए बीएसएनएल के 180 दिन वाले प्लान के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए – Fire-Bolt Phoenix Pro स्मार्टवॉच लॉन्च, 2 हजार से कम में मिलेंगे धांसू फीचर्स!
180 दिन के वैधता प्लान की कीमत कितनी है?
बीएसएनएल की ओर से 397 रुपये का प्लान (BSNL Rs 397 Plan) ऑफर किया जाता है। 180 दिनों की वैधता के साथ आने वाला ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के अलावा अन्य बेनिफिट्स के साथ भी आता है।
अगर आप डेली डेटा प्लान चाहते हैं तो इस मामले में भी ये एक अच्छा ऑप्शन है। इस प्लान में डेली 2GB डेटा मिलता है। अगर एक दिन का डेटा खत्म हो जाता है तो इंटरनेट की स्पीड घटाकर 40 Kbps तक हो जाती है।
प्लान में डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। इसके जरिए आप बिना किसी चार्ज के नंबर से फ्री मैसेज भेज सकते हैं। अगर आपको लंबी अवधि का सस्ता प्लान चाहिए तो ये प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
संबंधित खबरें
सिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
5 mins agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 hr agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
2 days agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines