Caviar Limited Edition iPhone 15s: एप्पल ने हाल ही में अपने Wonderlust Event के दौरान iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। iPhone 14 सीरीज के मुकाबले iPhone 15 को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी बीच लक्ज़री ब्रांड कैवियार (CAVIAR) ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे सभी के होश उड़ गए हैं। जी हां, ये वहीं लक्ज़री ब्रांड है जो प्रीमियम आईफोन और फोन के धांसू कवर डिजाइन के लिए जाना जाता है। अब कंपनी ने iPhone 15s के नाम से एक 24 कैरेट सोने से जड़ा स्मार्टफोन पेश किया है। जिसकी कीमत 86 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि ये अभी यहीं खत्म नहीं हुआ है। कंपनी ने इसमें कुछ प्राचीन कलाकृतियों को भी ऐड किया है। जो फोन को और भी खास बना देता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
दुनिया की पहली टाइम मशीन!
Caviar की ऑफिशियल वेब साइट के मुताबिक इस फोन में ऊपर से लेकर निचे तक 24 कैरेट गोल्ड का यूज किया गया है, साथ ही फोन में एक टी-रेक्स दांत और एक रोमन भाले का टुकड़ा भी फिट किया गया है। कहा जा रहा है कि ये अब तक का सबसे शानदार iPhone है। कंपनी ने भी इसे दुनिया की पहली टाइम मशीन बताया है। हालांकि फीचर्स के मामले में ये Limited Edition iPhone 15s रेगुलर मॉडल के समान है।
ये भी पढ़ें : X Subscription Plans: एक्स प्रीमियम लेने से पहले देख लें पूरी Price List, सिर्फ 244 रुपये में मिल रहे धांसू फीचर्स
फोन पर पृथ्वी जितनी पुरानी प्राचीन कलाकृतियां
कंपनी ने यह भी बताया कि इस iPhone मॉडल में हमारे ग्रह जितनी पुरानी प्राचीन कलाकृतियां शामिल की गई हैं। फोन में Megalodon Tooth टी-रेक्स टूथ और मैमथ टूथ के अवशेष भी जोड़े गए हैं। साथ ही इसमें रोमन स्पीयर, 18वीं सदी की स्वीडिश बुलेट और विशेष रूप से पुराने आईफोन 2जी के हिस्से भी यूज किए गए हैं।
कैसा है डिजाइन?
कैवियार ने फोन को शुद्ध 24K सोने से कवर किया है, और पीछे की तरफ एक शानदार घड़ी से इसे सजाया गया है। घड़ी में मैनुअल वाइंडिंग और 19 जेमस्टोन भी हैं। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग £85,775 यानी भारतीय रुपये में 86,72,332 रुपये है। हालांकि, पिछले साल कैवियार द्वारा जारी किए गए iPhone 14 के लिमिटेड एडिशन की तुलना में यह कुछ हद तक सस्ता है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
6 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
9 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
12 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines