Lenovo ThinkPad X1 Fold 2022: मार्केट में एक नया लैपटॉप लॉन्च हो गया है। ये एक फोल्डेबल लैपटॉप है जो लुक और फीचर के मामले में बेहतरीन है। लेनोवो ने थिंकपैड एक्स1 फोल्ड 2022 नामक फोल्डेबल लैपटॉप को पेश किया है। इसमें 16.3 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले और 1TB तक SSD स्टोरेज है। आइए Lenovo ThinkPad X1 Fold के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अभी पढ़ें – Lenovo Glasses T1 ने की मार्केट में एंट्री, मिलेंगे दो OLED डिस्प्ले और कई फीचर्स
Lenovo ThinkPad X1 Fold (2022)
लेनोवो ने ThinkPad X1 Fold (2022) नामक फोल्डेबल लैपटॉप अमेरिका में लॉन्च किया है। इसकी कीमत यूएस में 2,499 डॉलर (करीब 1,98,600 रुपये) से शुरू है। संभावना है कि इस नए फोल्डेबल लैपटॉप को नवंबर से यूएस में खरीदारी के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इसका सिंगल परफॉर्मेंस ब्लैक कलर ऑप्शन खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Lenovo ThinkPad X1 Fold (2022) Launch Date in India
फिलहाल, लेनोवो थिंकपैड एक्स1 फोल्ड 2022 लैपटॉप अमेरिका में लॉन्च किया गया है। हालांकि, ऐसा कहा जा सकता है कि कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोल्डेबल लैपटॉप को भारत में इस साल के आखिरी तक पेश कर सकती है। इसे भारत में 2 लाख रुपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। अभी तक इस बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Lenovo ThinkPad X1 Fold (2022) Specs
लेनोवो थिंकपैड एक्स1 फोल्ड 2022 लैपटॉप में 16.3 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले है जो 2,024×2,560 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ है। फोल्ड होने के बाद ये लैपटॉप 12 इंच डिस्प्ले के साथ हो जाता है। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर सरगम कवरेज और डॉल्बी विजन सपोर्ट है।
अभी पढ़ें – खत्म हो गया है फोन का इंटरनेट? बस इस कोड को एंटर करते ही मिल जाएगा Data
बात करें अन्य खासियत की तो इसमें ऑन-सेल टच स्टाइलस सपोर्ट दिया गया है। ये लैपटॉप 12वीं पीढ़ी के इंटेल कोर U9 i5 और i7 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 32GB तक LPDDR5 रैम और 1TB तक SSD स्टोरेज है। डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
9 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines