हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

देश के पहले सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की बाजार में धूम, कीमत 10,000 से भी कम, दमदार बैटरी, शानदार कैमरा

विज्ञापन

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Lava Blaze 5G लॉन्च कर दिया है। लावा के इस बजट फोन में बड़ी स्क्रीन और 5G इंटरनेट सर्विस सहित सभी प्रीमियम फीचर्स दिए जा रहे हैं। इस फोन को 15 नवंबर से खरीदा जा सकेगा। जानिए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से

Lava Blaze 5G के स्पेसिफिकेशन्स

नए लावा ब्लेज 5जी फोन में सुपर फास्ट स्पीड वाला MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया जा रहा है। इसके साथ ही 4GB RAM, 3GB वर्चुअल RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी दी जा रही है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की Full HD+ LCD स्क्रीन मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ेंः iPhone SE 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च! जानें स्पेसिफिकेशन, कीमत से लेकर सबकुछ

विज्ञापन

Lava Blaze 5G में कैमरा सेटअप और कनेक्टिविटी

यदि नए गैजेट के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। इसका प्राइमरी सेंसर 50MP होगा। सेल्फी, वीडियो कॉलिंग और हाई क्वालिटी वीडियो बनाने के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। नए Lava Blaze 5G फोन में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिए जा रहे हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर फीचर भी दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः बिना कार्ड के भी आप निकाल सकते हैं ATM से पैसे! बस अपनाना होगा UPI का ये स्टेप्स

विज्ञापन

lava blaze 5g smartphone की कीमत

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन को दो कलर ऑप्शन्स ग्लास ग्रीन और ग्लास ब्लू कलर्स में उपलब्ध करवाया गया है। नए Lava Blaze 5G फोन की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है। यह देश का पहला फोन है जिसकी कीमत 10 हजार रुपए से कम रखी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola