ऑफिस के काम करते समय या सफर के दौरान कई लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए लैपटॉप सहारा लेते हैं. ये तरीका काफी आम है और ज्यादातर मामलों में सुरक्षित भी माना जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हर बार बिना सोचे समझे किसी भी लैपटॉप या कंप्यूटर से फोन चार्ज कर लिया जाए. अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान न रखा जाए, तो डेटा चोरी से लेकर वायरस और धीमी चार्जिंग जैसी परेशानियं सामने आ सकती हैं.
क्या लैपटॉप से फोन चार्ज करना सुरक्षित है?
आज के ज्यादातार स्मार्टफोन एडवांस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के साथ आते हैं. ये तकनीक फोन को ओवरचार्जिंग और जरूरत से ज्यादा करंट या वोल्टेज से बचाने में मदद करनी है. अगर आप अपने भरोसेमंद और सही स्थिति में मौजूद लैपटॉप से अच्छी क्वालिटी की USB केवल के जरिए फोन चार्ज कर रहे हैं, तो आमतौर पर बैटरी को कोई बड़ नुकसान नहीं होता.
लैपटॉप से चार्जिंग धीमी क्यों होती है?
अगर आपको लगता है कि फोन लैपटॉप से बहुत धीरे चार्ज हो रहा है, तो इसकी कई वजह हो सकती हैं. सामान्य USB पोर्ट वॉल चार्ज की तुलना में कम पावर देते हैं. इसलिए चार्जिंग स्पीड कम रहती है. इसके अलावा पुराने USB 2.0 पोर्ट खराब या कम गुणवत्ता वाली USB केबल और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का होना भी इसकी वजह हो सकते हैं. अगर चार्जिंग के दौरान फोन पर गेम खेलते हैं या लगातार इस्तेमाल करते रहते हैं, तो चार्जिंग और भी स्लो हो जाती है.
ये भी पढ़ें –अब सस्ते मिल सकते हैं स्मार्टफोन! No Cost EMI खत्म करने की उठी मांग, जानें वजह
कब बढ़ जाता है खतरा?
सबसे ज्यादा सावधानी तब बरतनी चाहिए, जब आप किसी अनजान या सार्वजनिक कंप्यूटर और लैपटॉप से फोन चार्ज कर रहे हैं. USB केबल सिर्फ बिजली ही नहीं पहुंचाती बल्कि उसके जरिए डेटा भी ट्रांसफर हो सकता है. अगर गलती से फोन में फाइल ट्रांसफर या MTP मोड चालू हो जाए, तो आपके फोन का डेटा एक्सेस किया जा सकता है या उसमें वायरस और मैलवेयर भी डाले जा सकते हैं.
पब्लिक सिस्टम से चार्ज करते समय क्या करें?
अगर किसी वजह से आपको पब्लिक या अनजान कंप्यूटर से फोन चार्ज करना पड़े तो कोन करने क्ट करते ही चार्ज ऑनली या केवल चार्जिंग मोड चुनें. इससे डेटा ट्रांसफर बंद रहेगा.
सुरक्षित चार्जिंग के लिए अपनाएं ये तरीके
फोन चार्ज करके लिए हमेशा ओरिजनल या अच्छक्वालिटी की USB केबल का इस्तेमाल करें. अगर लैपटॉप बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है या उसका USB पोर्ट ढीला या खराब है, तो उससे फोन चार्ज करने से बचें. लैपटॉप से चार्जिंग को सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें. अगर आपके पास विकल्प मौजूद है, तो फोन को हमेशा उसके ओरिजिनल वॉल चार्जर से ही चार्ज करें.
ये भी पढ़ें- Flipkart यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब शॉपिंग करते-करते मिलेगा FREE Netflix, जानें कैसे?
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
16 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
19 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
20 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
21 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines