Flipkart यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब शॉपिंग करते-करते मिलेगा FREE Netflix, जानें कैसे?

अगर आप Flipkart से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो अब आपकी खरीदारी और भी फायदे का सौदा बनने वाली है. अब आप फ्लिपकार्ट पर शॉपिग करके फ्री में अपने मोबाइल पर Netflix देख सकते हैं. जानते हैं कैसे?

FREE Netflix offer.jpg

flipkart यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! सिर्फ ये काम करें और हर महीने पाएं FREE Netflix.

विज्ञापन

अगर आप Flipkart से अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो ये खबर आपके काम की है. कंपनी ने Netflix के साथ नई पार्टनरशिप की है, जिसके वजह से Flipkart Plus मेंबर्स को हर महीने बिना कोई अलग सब्सक्रिप्शन खरीदे Netflix Mobile Plan का फायदा मिलेगा. खास बात ये है कि इसके लिए किसी टेलीकॉम बंडल प्लान की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

Flipkart ने अपने प्लस मेंबर्स के लिए Netflix नया ऑफर पेश किया है. कंपनी का कहना है कि भारतीय ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में इस तरह की ये पहली पहल है. अब नियमित शॉपिग करने वाले ग्राहको को Netflix Mobile Plan का लाभ मिल सकेगा.

Advertisment

Netflix Mobile Plan कैसे मिलेगा?

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक का Flipkart Plus मेंबर होना जरूरी है. अगर कोई Plus मेंबर एक कैलेंडर महीने के दौरान 299 रुपये या उससे अधिक के चार योग्य ऑर्डर पूरे करता है, तो उसे अगले 30 दिनों के लिए Netflix Mobile Plan मिल जाएगा.

किन ऑर्डर्स पर मिलेगा ऑफर?

इस ऑफर में सिर्फ Flipkart पर की गई खरीदारी ही नहीं, बल्कि Flipkart Minutes और Flipkart Grocery से किए गए ऑर्डर भी शामिल होंगे. जैसे ही चौथा योग्य ऑर्डर पूरा होगा, Netflix Mobile Plan सीधे Flipkart ऐप के जरिए एक्टिव हो जाएगा.

विज्ञापन

अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं

इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ग्राहकों को नेटफ्लिक्स का अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं होगी. फ्लिपकार्ट ऐप से ही प्लान एक्टिव होगा और यूजर्स हर तरह के कंटेट का मजा ले सकेंगे. ध्यान देने वाली बात है कि ये प्लान 30 दिनों के लिए ही वैलिड रहेगा. अगर अगले महीने भई इसका फायदा लेना है तो फिर से खरीदारी की तय शर्त पूरी करनी होगी.

Flipkart Plus मेंबर कैसे बनें?

अगर आप भी फ्लिप्कार्ट प्लस मेंबर नहीं हैं, तब भी इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए आपको 12 महीनों के अंदर 15 ऑर्डर पूरे करने होंगे. इसके बाद आपकी फ्लिपकार्ट प्लस मेंबरशिप बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के अपने आप एक्टिव हो जाएगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ